Vinayaka Chaturthi 2023: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी आज यानी 22 जून को है। विनायक चतुर्थी के दिन मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न, संकट मिट जाते हैं। गणपति महाराज सभी देवताओं से पहले पूजे जाते हैं। हर-पूजा पाठ का प्रारंभ उन्हीं के आवाहन के साथ होता है। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है, इसलिए गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए जानते किन उपायों से गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं...
Vinayaka Chaturthi 2023: आज विनायक चतुर्थी पर कर लें ये 5 उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन