फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buddha Purnima 2020: भगवान विष्णु के अवतार का दिन, जानें मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

Thu, 07 May 2020 07:03 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 07 May 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2020 know the religious significance
वैशाख पूर्णिमा 2020 - फोटो : Pixabay

Vaishakh Purnima 2020: आज वैशाख पूर्णिमा तिथि है। हिन्दू धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस तिथि के दिन भगवान विष्णु का अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान, व्रत, दान-पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस तिथि का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और भगवान विष्णु जी से इसका संबंध। 

Vaishakh Purnima 2020 know the religious significance
बुद्ध पूर्णिमा 2020 - फोटो : pixabay

भगवान विष्णु जी का हुआ था इस रूप में अवतरण
वैशाख पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। भगवान बुद्ध को विष्णु जी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान बुध का जन्म 563 ईसा पूर्व नेपाल के लुम्बिनी नगर में हुआ था।

Vaishakh Purnima 2020 know the religious significance
मुहूर्त

वैशाख पूर्णिमा मुहूर्त
मई 6, 2020 को शाम 7 बजकर 46 मिनट से पूर्णिमा आरंभ
मई 7, 2020 को शाम 4 बजकर 16 मिनट पर पूर्णिमा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2020 know the religious significance
पूर्णिमा स्नान - फोटो : अमर उजाला

वैशाख पूर्णिमा 2020 व्रत विधि
वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान से पहले व्रत का संकल्प लें।
पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें और स्नान से पूर्व वरुण देव को प्रणाम करें।
स्नान के पश्चात सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
स्नान से निवृत्त होकर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए और उन्हें नैवेद्य अर्पित करना चाहिए।
अंत में दान-दक्षिणा दें।

विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2020 know the religious significance
चंद्रमा - फोटो : Pixabay

वैशाख पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से मनुष्य के मन और शरीर पर पड़ता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और द्रव्य पदार्थों का कारक माना जाता है। क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। इसलिए आज के दिन व्यक्ति के मन पर पूर्णिमा का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। वहीं मनुष्य के शरीर में लगभग 80 फीसदी द्रव्य पदार्थ है। अतः पूर्णिमा को चंद्र ग्रह की पूजा का विधान है, ताकि मन और शरीर पर चंद्रमा का शुभ प्रभाव पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed