फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishakh Purnima 2020: वैशाख पूर्णिमा आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Thu, 07 May 2020 12:36 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 07 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
vaishakh purnima date shubh muhurat puja vidhi significance and importance
Vaishakh Purnima 2020
वैशाख के महीने की पूर्णिमा 7 मई, गुरुवार यानी आज है। इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। इस वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन दान करने का भी शुभ माना जाता है। आइए, आज जानते हैं वैशाख पूर्णिमा पूजा विधि, शुभ मुहू्र्त और महत्व.....



 
Trending Videos
vaishakh purnima date shubh muhurat puja vidhi significance and importance
Vaishakh Purnima 2020
वैशाख पूर्णिमा पूजा विधि
  • प्रात: जल्दी उठ कर स्नान करें।
  • स्नान के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • देवताओं को स्नान करवाएं और साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
  • अगर आप पूर्णिमा का व्रत करते हैं तो व्रत का संकल्प लें। 
  • भगवान सत्यनारायण की कथा करें।
  • रात्रि में चंद्र देव की पूजा करें।
  • चंद्र देव को अर्घ्य दें।
  • भगवान को भोग लगाएं, इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक आहार का भोग लगाया जाता है। 
  • भोग लगाने के बाद उसे प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों को दें। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोग का एक हिस्सा गाय को खिलाना चाहिए।

 
vaishakh purnima date shubh muhurat puja vidhi significance and importance
Vaishakh Purnima 2020

वैशाख पूर्णिमा का महत्व 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन व्रत करने से समस्त पापों का नाश होता है और मृत्यु के बाद बैकुंठ लोक में स्थान मिलता है। इस दिन किए गए दान का कई गुना फल मिलता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
vaishakh purnima date shubh muhurat puja vidhi significance and importance
Vaishakh Purnima 2020

प्रत्येक माह की पूर्णिमा श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित होती है

  • प्रत्येक माह की पूर्णिमा जगत के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित होती है और भागवत पुराण के अनुसार महात्मा बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार थे। स्कन्द पुराण के अनुसार वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि वैशाख मास को ब्रह्मा जी ने सब मासों में उत्तम सिद्ध किया है। अतः यह मास भगवान विष्णु को अति प्रिय है। 




 

विज्ञापन
vaishakh purnima date shubh muhurat puja vidhi significance and importance
Vaishakh Purnima 2020

वैशाख पूर्णिमा मुहूर्त

  • मई 6, 2020 को शाम 7 बजकर 46 मिनट से पूर्णिमा आरंभ
  • मई 7, 2020 को शाम 4 बजकर 16 मिनट पर पूर्णिमा समाप्त

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed