फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: नवरात्रि से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण, इन दो राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 19 Mar 2025 11:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 19 Mar 2025 11:36 AM IST
सार

Surya Grahan 2025: वर्तमान में मार्च का महीना जारी है। यह माह ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि मार्च में चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने वाली है।

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and impact on zodiac signs know Surya Grahan rashifal in hindi
Surya Grahan 2025 - फोटो : Freepik

Surya Grahan 2025: वर्तमान में मार्च का महीना जारी है। यह माह ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि मार्च में चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने वाली है। इसके अलावा इस माह में शनि कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए मीन में भी प्रवेश करेंगे। वहीं मार्च में साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार 30 मार्च 2025 से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे। हालांकि उससे एक दिन पहले 29 मार्च 2025 को शनि राशि परिवर्तन करेंगे और इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। परंतु यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। लेकिन ज्योतिषियों के मुताबिक यह ग्रहण कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है। आइए इनके नाम जानते है...

Surya Grahan 2025 date and impact on zodiac signs know Surya Grahan rashifal in hindi
Surya Grahan 2025 - फोटो : adobe

सूर्य ग्रहण का समय
ज्योतिष गणना के अनुसार 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी माना नहीं जाएगा। माना जा रहा है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर में देखा जा सकता है।

Surya Grahan 2025 date and impact on zodiac signs know Surya Grahan rashifal in hindi
Surya Grahan 2025 - फोटो : Freepik

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
29 मार्च 2025 के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and impact on zodiac signs know Surya Grahan rashifal in hindi
परिवार के सदस्यों में बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है। आपको कार्यों में कई बाधाएं झेलनी पड़ सकती हैं। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर यदि तनाव बना हुआ था, तो वह अभी जारी रह सकता है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के लिए समय मुश्किलों भरा हो सकता है। मेष राशि के लोग इस समय सभी कार्यों में अधिक सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों में बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and impact on zodiac signs know Surya Grahan rashifal in hindi
आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वालों के लिए अलर्ट रहने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shukra Aditya Rajyog: मार्च में बनेगा महायोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shani Gochar 2025: शनिदेव करेंगे मीन राशि में गोचर, धनु राशि पर कैसा होगा असर ?
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed