फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Purnima 2023: इस दिन है सावन अधिक मास की पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Thu, 27 Jul 2023 07:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 27 Jul 2023 07:15 AM IST
विज्ञापन
sawan adhik maas purnima 2023 date snan daan muhurat and importance
इस दिन है सावन अधिक मास की पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

Sawan Purnima 2023: अधिक मास पड़ने से इस साल सावन का महीना बहुत खास बन गया है। अधिक मास की वजह से सावन इस बार करीब 59 दिनों का है। ऐसे में इस माह में पड़ने वाले कुछ व्रत और त्योहारों की संख्या भी बढ़ गई है। इस साल सावन में 8 सोमवार, 9 मंगला गौरी व्रत, 4 प्रदोष व्रत, 2 अमावस्या और 2 पूर्णिमा तिथि पड़ रही हैं। सावन की पहली पूर्णिमा तिथि 1 अगस्त को है। यह पूर्णिमा अधिक मास में पड़ रही है। वहीं सावन की दूसरी पूर्णिमा 30 अगस्त को है। अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं और कथा सुनते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन अधिक मास की पूर्णिमा की पूजा विधि और महत्व...



Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति 

sawan adhik maas purnima 2023 date snan daan muhurat and importance
इस दिन है सावन अधिक मास की पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

सावन अधिक मास की पूर्णिमा 2023
सावन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अगस्त, दिन मंगलवार को भोर में 03 बजकर 51 मिनट से होगी। यह तिथि 1 अगस्त की देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि को देखते हुए सावन अधिक मास पूर्णिमा 1 अगस्त को है।

sawan adhik maas purnima 2023 date snan daan muhurat and importance
इस दिन है सावन अधिक मास की पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

सावन अधिक मास पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त
पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम होता है। सावन अधिक मास पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए पहला मुहूर्त प्रातः 04 बजकर 18 मिनट से प्रातः 5 बजे तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 09 बजकर 05 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक है। 

Pitru Paksha 2023: कब से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत? जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan adhik maas purnima 2023 date snan daan muhurat and importance
इस दिन है सावन अधिक मास की पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : amar ujala

सावन अधिक मास की पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय
अधिक मास की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का उदय शाम 07 बजकर 16 मिनट पर होगा।

विज्ञापन
sawan adhik maas purnima 2023 date snan daan muhurat and importance
इस दिन है सावन अधिक मास की पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

सावन अधिक मास की पूर्णिमा पर बन रहे खास योग
1 अगस्त को प्रात: काल से लेकर सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक प्रीति योग है। फिर इसके बाद से आयुष्मान योग शुरू हो जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा। वहीं इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed