Sawan 2026: भगवान शिव के भक्तों के लिए 30 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन से पवित्र सावन माह का शुभारंभ होगा। सावन शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगेगी। हिंदू धर्म में सावन केवल एक महीना नहीं, बल्कि शिव आराधना का महापर्व माना जाता है। मान्यता है कि, सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। पूरे सावन में आने वाले सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 का पहला सावन सोमवार कब पड़ेगा, शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और व्रत के प्रमुख नियम क्या हैं।
Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन शुरू, जानें कब रखा जाएगा पहला सोमवार और क्या होंगे व्रत के नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:36 PM IST
सार
Sawan 2026: इस साल सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। कुछ लोग इस माह में आने वाले सावन सोमवार के उपवास रखते हैं। ऐसे में आइए सावन के पहले सोमवार से लेकर उसके व्रत नियमों को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन