फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashwin Pradosh Vrat 2023: बुध प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Wed, 11 Oct 2023 12:13 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत फलदायी माना जाता है। हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। अक्तूबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 11 अक्तूबर 2023 को रखा जाएगा। 

विज्ञापन
October Pradosh Vrat 2023 date-puja-muhurat-significance-katha in hindi
Budh Pradosh Vrat 2023 - फोटो : amar ujala

Ashwin Pradosh Vrat 2023 date: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत फलदायी माना जाता है। हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। अक्तूबर महीने का पहला प्रदोष व्रत आज यानी 11 अक्तूबर 2023 को रखा जा रहा है। प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। प्रदोष व्रत का महत्व दिन के अनुसार अलग-अलग होता है। बुधवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने से इसे बुध प्रदोष कहा जाएगा। वहीं अश्विन का महीना चल रहा है, अश्विन माह में देवी दुर्गा के संग शिव आराधना कई गुना फलदायी होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा जल्दी ही प्राप्त होती है। साथ ही यह सभी प्रकार के कष्ट और पापों को भी नष्ट करता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अश्विन माह के कृष्ण पक्ष के प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में... 

October Pradosh Vrat 2023 date-puja-muhurat-significance-katha in hindi
Pradosh Vrat 2023 - फोटो : iStock

अश्विन बुध प्रदोष व्रत 2023 डेट 

इस बार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 11 अक्तूबर 2023 को रखा जा रहा है। यह व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए ये बुध प्रदोष व्रत कहलाएगा। ऐसी मान्यता है कि बुध प्रदोष व्रत करने वालों को शिव संग गणपति का भी आशीर्वाद मिलता है।

October Pradosh Vrat 2023 date-puja-muhurat-significance-katha in hindi
Pradosh Vrat 2023 - फोटो : iStock
क्या है शुभ मुहूर्त

बुध प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त 11 अक्तूबर 2023 को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा। 12 अक्तूबर 2023 को शाम 07 बजकर 53 मिनट पर इसका समापन होगा। इस दौरान आप आराम से भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
October Pradosh Vrat 2023 date-puja-muhurat-significance-katha in hindi
Pradosh Vrat 2023 - फोटो : istock
बुध प्रदोष 2023 व्रत और पूजा विधि

व्रत के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करें। इस दौरान आपको केवल फल का ही सेवन करना है। शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करें। इस दौरान पहले शिवलिंग का गंगाजल और गाय के दूध से स्नान कराएं। फिर उस पर चंदन, शहद, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत्, फल आदि चढ़ाएं। फिर घी का दीप जलाएं। बाद में शिव चालीसा और बुध प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें। इस दौरान अपने मन को शांत रखे। 
 

विज्ञापन
October Pradosh Vrat 2023 date-puja-muhurat-significance-katha in hindi
Pradosh Vrat 2023 - फोटो : iStock
प्रदोष व्रत के लाभ

संतान सुख के लिए शनि प्रदोष व्रत जरूर करना चाहिए। प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है। साथ ही संपत्ति में वृद्धि होती है। कुछ लोग ग्रह कलेश से मुक्ति पाने के लिए भी प्रदोष व्रत रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed