Nag Panchami 2023 Puja Vidhi: पंचांग के अनुसार सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है। आज यानी 21 अगस्त 2023 को नागपंचमी मनाई जा रही है। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय नहीं रहता है। साथ ही जीवन की सभी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं। इस दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक शास्त्रों में नाग देवता की पूजा के लिए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। यदि आप उन नियमों के अनुसार नाग देवता की पूजा करते हैं आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं नाग पंचमी पर किस विधि से पूजा नाग देवता की पूजा करनी चाहिए...
Nag Panchami 2023: आज नाग पंचमी पर कैसे करें नाग देवता की पूजा? जानें क्या है सही विधि
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन