फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2020: केवल नागपंचमी के दिन दर्शन के लिए खोला जाता है ये मंदिर

Sat, 25 Jul 2020 10:49 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 25 Jul 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami 2020 know this about nagchandreshwer temple
नाग पंचमी 2020 - फोटो : Rohit Jha

आज नाग पंचमी का पावन पर्व है। यह पर्व हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। भारत में एक ऐसा मंदिर है जो केवल नाग पंचमी के दिन ही खोला जाता है। यह मंदिर उज्जैन में स्थित है। इस मंदिर का नाम है - नागचंद्रेश्वर। नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। आइए जानते हैं इस मंदिर की खासियत।

Nag Panchami 2020 know this about nagchandreshwer temple
Nagchandreshwar temple - फोटो : सोशल मीडिया

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि नागराज तक्षक स्वयं मंदिर में रहते हैं। इस मंदिर की खास बात ये है कि इस मंदिर में 11वीं शताब्दी की निर्मित एक अद्भुत प्रतिमा है। इसमें फन फैलाए नाग के आसन पर शिव-पार्वती बैठे हैं। कहते हैं यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है।

Nag Panchami 2020 know this about nagchandreshwer temple
Nagchandreshwar temple - फोटो : सोशल मीडिया

तक्षक नाग का वर्णन महाभारत में मिलता है। तक्षक पाताल में निवास करने वाले आठ नागों में से एक है। यह माता कद्रू के गर्भ से उत्पन्न हुआ था तथा इसके पिता कश्यप ऋषि थे। तक्षक 'कोशवश' वर्ग का था। यह काद्रवेय नाग है। माना जाता है कि तक्षक  का राज तक्षशिला में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami 2020 know this about nagchandreshwer temple
nagchandreshwar - फोटो : social media

नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने से नाग काटने का भय दूर होता है दूसरा इससे कालसर्प और सर्पयोग का अशुभ प्रभाव भी दूर होता है। नाग पंचमी तिथि को कुश जो एक प्रकार का घास होती है उससे नाग बनाकर दूध, घी, दही से इनकी पूजा की जाती है तो नागराज वासुकी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इससे व्यक्ति पर नाग देवता की कृपा होती है। नाग देव की पूजा से घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि का आगमन होता है। 

विज्ञापन
Nag Panchami 2020 know this about nagchandreshwer temple
नाग पंचमी 2020 - फोटो : Rohit Jha

कहते हैं नाग पंचमी की पूजा का संबंध धन से जुड़ा हुआ है। दरअसल शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि नाग देव गुप्त धन की रक्षा करते हैं। इस कारण यह माना जाता है कि नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने से जीवन में धन-समृद्धि का भी आगमन होता है। इस दिन व्रती को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष होता है तो उसे इस दोष से बचने के लिए नाग पंचमी का व्रत करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed