फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2020: जानेंं क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति

Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2020 Reason behind the makar sankranti
सूर्य उपासना
मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को है। धर्म, ज्योतिष और वैज्ञानिक रूप से यह पर्व बेहद खास है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान-ध्यान किया जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। सवाल ये है कि आखिर ये मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने का कारण क्या है, तो चलिए इस पर डालते हैं एक नजर...
makar sankranti 2020 Reason behind the makar sankranti
सूर्य देव

क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति का पर्व?
मकर संक्रांति पर्व को मनाने का ज्योतिषीय और धार्मिक कारण जुड़ा हुआ है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर अपने शत्रु ग्रह शनि की राशि मकर में प्रवेश करता है। ज्योतिष की इस घटना को मकर संक्रांति कहते हैं। इसके साथ ही सूर्य ग्रह दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है। सूर्य की ये स्थिति बेहद शुभ होती है। धार्मिक नज़रिए देखें तो इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी छोड़कर उनके घर मिलने आते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति के दिन को सुख और समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।

makar sankranti 2020 Reason behind the makar sankranti
शीतलहर: बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे सूर्य देव  - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति का वैज्ञानिक कारण
मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है। शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन शुरू हो जाता है। इसके फलस्वरूप दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी हो जाती है। मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है। शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन शुरू हो जाता है। इसके फलस्वरूप दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2020 Reason behind the makar sankranti
मकर संक्रांति 2020 - फोटो : अमर उजाला

उपरोक्त कारणों से यह पता चलता है कि मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के शुभ अवसर जो व्यक्ति पवित्र नदी में डुबकी लगाता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है। इस दान धर्म का कार्य करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed