फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2023 Symbols : शिव के पांच प्रतीक क्या हैं? जानें इनके नाम और महत्व के बारे में

Mon, 06 Feb 2023 07:41 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 07:41 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Know Five Symbols of Shiva and Their Importance on Mahashivaratri
भगवान शिव के पांच प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

Five Symbols of Lord Shiva: हर साल, महाशिवरात्रि, फाल्गुन के महीने में मनाई जाती है। इस वर्ष, महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। जहां कुछ लोग महाशिवरात्रि का त्योहार दिन में मनाते हैं, वहीं अन्य रात में जागरण भी करते हैं। एक वर्ष में 12 शिवरात्रियों में से, महाशिवरात्रि को सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन, भगवान शिव के भक्त प्रार्थना करते हैं, विशेष पूजा अनुष्ठान करते हैं और उपवास करते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथ पुराणों के अनुसार भगवान शिव ही समस्त सृष्टि के आदि कारण हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार उन्हीं से ब्रह्मा, विष्णु सहित समस्त सृष्टि का उद्भव हुआ है। ऐसा कहते हैं कि उनका न तो कोई आरंभ हुआ है और न ही अंत होगा। इसीलिए वे अवतार न होकर साक्षात ईश्वर हैं। भगवान भोलेनाथ के साथ जुड़े हुए नाग,त्रिशूल, चंद्रमा उनके प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्रतीक और उनके महत्व के बारे में। 

Mahashivratri 2023 Know Five Symbols of Shiva and Their Importance on Mahashivaratri
शिव के पांच प्रतीक क्या हैं

अर्धचंद्र 
अर्धचंद्र भगवान भोलेनाथ का प्रतीक और आभूषण माना जाता है। भगवान भोलेनाथ अर्धचंद्र को अपनी जटा के हिस्से में धारण करते हैं। इसलिए भगवान भोलेनाथ को चंद्रशेखर कहा जाता है। भगवान शिव के सिर पर चन्द्र का होना समय को नियंत्रण करने का प्रतीक है क्योंकि चन्द्र समय को बताने का एक माध्यम है। 

Mahashivratri 2023 Know Five Symbols of Shiva and Their Importance on Mahashivaratri
शिव के पांच प्रतीक क्या हैं - फोटो : Social media

तृतीय नेत्र 
भगवान भोलेनाथ के प्रतीकों में उनका तृतीय नेत्र आता है जो उनके माथे के बीच में है। शिव का तृतीय नेत्र भौतिक संसार से परे संसार को देखने का बोध कराता है। एक तरह से यह दृष्टि पांच इंद्रियों से अलग छठी इंद्रिय है। तृतीय नेत्र के कारण ही महादेव को त्र्यम्बक कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Know Five Symbols of Shiva and Their Importance on Mahashivaratri
शिव के पांच प्रतीक क्या हैं - फोटो : File Photo

त्रिशूल
शिव अस्त्र के रूप में त्रिशूल हाथ में धारण करते हैं। भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल मानव शरीर में मौजूद तीन मूलभूत नाड़ियों का सूचक है। इसके अतिरिक्त भोलेनाथ का त्रिशूल इच्छा, लड़ाई और ज्ञान का भी प्रतिनिधित्व करता है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Know Five Symbols of Shiva and Their Importance on Mahashivaratri
शिव के पांच प्रतीक क्या हैं - फोटो : iStock

रुद्राक्ष
रुद्राक्ष के बारे में कहा जाता है रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बना है। कहते हैं जब भोलेनाथ गहन ध्यान से निकलकर  आंखें खोली, तो उनकी आंख से आंसू की बूंद पृथ्वी पर गिर गयी और उनकी आंसू की बूंद पवित्र रूद्राक्ष के पेड़ में बदल गया। रुद्राक्ष संसार के निर्माण में प्रयोग हुए तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed