फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले जरूर लाएं ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-संपन्नता

Thu, 07 Aug 2025 06:37 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 06:37 AM IST
सार

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी से पहले कुछ खास और पवित्र चीजों को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से न केवल भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास भी होता है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Bring These 7 Auspicious Things Home Before Janmashtami
जन्माष्टमी - फोटो : amarujala

7 Auspicious Things Home Before Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष देशभर में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की स्मृति में विशेष रूप से मनाया जाता है, जब भक्तगण व्रत रखते हैं, झांकियां सजाते हैं, मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं और रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म की पूजा कर उनका स्वागत किया जाता है। हर कोना भक्ति और प्रेम के रंग में रंग जाता है।


Budh Grah Margi: 11 अगस्त को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी से पहले कुछ खास और पवित्र चीजों को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से न केवल भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास भी होता है। यदि आप भी इस बार जन्माष्टमी को खास और शुभ बनाना चाहते हैं, तो इन वस्तुओं को पहले से घर लाकर तैयारियां शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी चीजें हैं।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े

Trending Videos
Krishna Janmashtami 2025 Bring These 7 Auspicious Things Home Before Janmashtami
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

लड्डू गोपाल की बाल स्वरूप मूर्ति
भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की एक सुंदर मूर्ति को जन्माष्टमी से पहले घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित कर अगर विधि-विधान से पूजा की जाए, तो घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Krishna Janmashtami 2025 Bring These 7 Auspicious Things Home Before Janmashtami
बांसुरी - फोटो : freepik.com

बांसुरी
कृष्ण भगवान की पहचान उनकी प्रिय बांसुरी से भी होती है। जन्माष्टमी से पहले एक सुंदर बांसुरी घर लाकर पूजा स्थान पर रखना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे न केवल मन को शांति मिलती है बल्कि घर में भी सकारात्मकता और मधुरता बनी रहती है। चांदी या पीतल की बांसुरी विशेष शुभ मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Bring These 7 Auspicious Things Home Before Janmashtami
मोर पंख - फोटो : freepik.com

मोर पंख
मोर पंख श्रीकृष्ण के मुकुट का हिस्सा होता है और उन्हें अत्यंत प्रिय है। इसे घर में लाकर पूजा स्थल या मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वास्तु दोष भी समाप्त होता है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Bring These 7 Auspicious Things Home Before Janmashtami
गाय और बछड़े की मूर्ति - फोटो : amar ujala

गाय और बछड़े की मूर्ति
कृष्ण जी का गहरा संबंध गायों से रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर गाय और बछड़े की मूर्ति लाना शुभ संकेत माना जाता है। इसे घर में रखने से समृद्धि आती है और संतान सुख की प्राप्ति का मार्ग खुलता है। धातु की मूर्ति को पूजा स्थान पर रखना श्रेष्ठ होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed