भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस बार 12 अगस्त को जन्माष्टमी है। इसमें भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार हैं। अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के योग में इनका जन्म हुआ था। जन्माष्टमी पर लोग कान्हा जी के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। कई लोग अपने घरों में बाल गोपाल को रखते हैं। बाल गोपाल की पूजा और सेवा एक छोटे बच्चे की भांति की जाती है। मान्यता है कि लड्डू गोपाल की सेवा से घर की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। लड्डू गोपाल के प्रसन्न होने से व्यक्ति का मन बहुत प्रसन्न रहता है। लड्डू गोपाल भाव के भूखे होते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आइए जानते हैं बाल गोपाल की पूजा कैसे और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
Krishna Janmashtami 2020: 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी, बाल गोपाल के पूजा और सेवा की जरूरी बातें...
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन