{"_id":"5ed8f0e38ebc3e903060146a","slug":"kalashtami-2020-date-importance-worship-time-fast-method-to-please-lord-bhairav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kalashtami 2020: आज कालाष्टमी के दिन ऐसे करें भैरव नाथ को प्रसन्न","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Kalashtami 2020: आज कालाष्टमी के दिन ऐसे करें भैरव नाथ को प्रसन्न
Sat, 13 Jun 2020 07:11 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
कालाष्टमी 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 जून को कालाष्टमी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी पर्व मनाया जाता है। कालाष्टमी पूजा पर भगवान शिव के अवतार काल भैरव की आराधना की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु भोले बाबा की कथा पढ़कर उनका भजन कीर्तन करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन पूजन करने वाले लोगों को भैरव बाबा की कथा को जरूर सुनना चाहिए। ऐसा करने से आपके आस-पास मौजूद नकारात्मक शक्तियों के साथ आर्थिक तंगी से जुझ रहे लोगों को भी राहत मिलती है।
विज्ञापन
- धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने पापियों का विनाश करने के लिए अपना रौद्र रूप धारण किया था। भगवान शिव के दो रूप बताए जाते हैं, बटुक भैरव और काल भैरव। जहां बटुक भैरव सौम्य हैं वहीं काल भैरव रौद्र रूप हैं। मासिक कालाष्टमी को पूजा रात को कि जाती है। इस दिन काल भैरव की 16 तरीकों से पूजा अर्चना होती है। रात को चंद्रमा को जल चढ़ाने के बाद ही ये व्रत पूरा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- कालाष्टमी के पावन दिन भैरव बाबा की पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। ये दिन भैरव बाबा की पूजा का होता है, इस दिन श्री भैरव चालीसा का पाठ करना चाहिए। भैरव बाबा की पूजा करने से व्यक्ति रोगों से दूर रहता है।
- कालाष्टमी के पावन दिन कुत्ते को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। भैरव बाबा का वाहन कुत्ता होता है, इसलिए इस दिन कुत्ते को भोजन कराने से विशेष लाभ होता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भैरव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर संभव हो तो इस दिन उपवास भी रखना चाहिए। इस दिन व्रत रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
- कालाष्टमी के पावन दिन मां दुर्गा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भैरव बाबा के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- काल भैरव भगवान शिव के ही अवतार हैं, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की कथा का श्रवण करना शुभ रहता है। कालाष्टमी के दिन भैरव बाबा को भोग लगाएं। आप अपनी इच्छानुसार भैरव बाबा को भोग लगा सकते हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भैरव बाबा को चने-चिरौंजी, पेड़े, काली उड़द और उड़द से बने मिष्ठान्न इमरती, दही बड़े, दूध और मेवा पसंद होते हैं। इस प्रकार से आप कालाष्टमी के दिन भैरवनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।