प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंग, अबीर से होली खेली जाती है। इस वर्ष 28 मार्च 2021 को होलिका दहन किया जाएगा और 29 मार्च 2021 को रंग वाली होली खेली जाएगी। धार्मिक दृष्टि से ये दोनों ही तिथियां बहुत शुभ मानी जाती हैं। होलिका दहन जहां अच्छाई की जीत को दर्शाता है तो वहीं भक्त प्रहलाद के बचने की खुशी में रंग वाली होली मनाएं जाने की पंरपरा है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कुछ विशेष उपायों को करके आप जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। होली पर आप अपनी राशि के अनुसार उपाय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के जातक को होली पर क्या उपाय करना चाहिए।
holi 2021: होली पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, सारी समस्याएं होंगी दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
इस राशि के जातक एक जटा वाला नारियल लाएं और अपनी समस्या बोलते हुए उसके ऊपर कलावा लपेट दें। अब इसे अपने घर के मंदिर में रखें। इसके बाद कुमकुम, अक्षत और बताशे से उसकी पूजा करें। होलिका दहन के दिन इस नारियल को होली की अग्नि में चढ़ा दें। इससे आपकी स्वास्थ्य और अन्य समस्याएं दूर होने लगेंगी।
वृषभ राशि
इस राशि के जातक होली पर एक गुलाबी कपड़े में 11 पूजा सुपारी और 5 कौड़ियां बांध लें। इस पोटली पर चंदन का इत्र लगाएं। इसके बाद इसे अपने ऊपर से 7 बार वारकर होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। इससे आपकी रोजगार व्यापार से संबंधित समस्याओं का निवारण होने लगेगा। वृषभ राशि के विवाहित लोग अपनी पत्नी को होली पर गुलाबी रंग लगाएं इससे दांपत्य जीवन की कलह दूर होगी।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक होली के दिन भगवान गणेश के समक्ष शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें, और गणेश जी के सामने 27 मखाने रखें। इसके बाद गणेश जी और चंद्रदेव की पूजा करें। बाद में इन मखानों को अपनी समस्या बोलते हुए होलिका की अग्नि में चढ़ा दें। इससे आपकी नौकरी संबंधित समस्याएं दूर होने लगेंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक समस्याओं से मुक्ति के लिए होली के दिन गेंहू और चावल के आटे का एक चौमुखी दीपक बनाएं और इसमें तिल का तेल डालकर अपनेे घर के मुख्य द्वार पर प्रज्वलित करें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने हेतु जौ के 27 दाने लेकर होलिक की अग्नि में डाल दें और शिवलिंग पर अबीर अर्पित करें।