फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2018: कहीं लट्ठमार तो कहीं कीचड़ से खेली जाती है होली

Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
holi 2018 holi celebration in india and holi image

होली की तैयारियां शुरू होने लगी है। इस बार होली का त्योहार 2 मार्च 2018 को मनाया जाएगा। इसके लिए अभी से बाजार में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में आज हम आपको भारत में अलग-अलग जगहों पर मनाई जाने वाली होली के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है देश में अलग-अलग हिस्सों में कैसे-कैसे होली मनाई जाती है।

holi 2018 holi celebration in india and holi image

ब्रज की होली
ब्रज की लट्ठमार होली सबसे विशेष होती है। खासतौर पर मथुरा,वृंदावन और बरसाना के इलाकों में। यहां की होली की मस्ती सप्ताह भर पहले से छाने लगती है। यहां की लट्ठमार होली न सिर्फ देश में मशहूर बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। यहां पर महिलाएं लाठी से पुरुषों की पिटाई करती हैं जबकि पुरुष उनसे बचने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा यहां पर भगवान कृष्ण और राधा जी के साथ फूलों की होली खेली जाती है।

holi 2018 holi celebration in india and holi image

बिहार की होली
बिहार प्रदेश में होली एक अलग अंदाज में मनाई जाती है। होली के दिन यहां पर फगुआ गीत गाया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर कीचड़ से होली खेलने का रिवाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2018 holi celebration in india and holi image

बंगाल की होली 
बंगाल की होली भी बहुत चर्चित है। यहां की होली को बसंत पर्व भी कहते है। इस दिन यहां पर राधा और कृष्ण की मूर्तियों को पूरे शहर में घुमाया जाता है और नाच गाना होता है। इस प्रकार की होली रवींद्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में की थी।

विज्ञापन
holi 2018 holi celebration in india and holi image

पंजाब की होली
पंजाब में भी होली बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाई जाती है। यहां की होली को होला मोहल्ला कहते है। होला मोहल्ला का उत्सव आनन्दपुर साहिब  में 6 दिनों तक चलता है जहां पर कई तरह के करतब किए जाते हैं।
हरियाणी और राजस्थानी होली
हरियाणा में भी ब्रज की तरह ही लट्ठ मार होली खेली जाती है। यहां पर देवर और भाभी के बीच रंगों और लाठियों से पिटाई करने वाली होली खेली जाती है। इसके अलावा राजस्थान की डोलजी होली भी काफी फेमस है


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed