फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadrapada: 12 अगस्त से 10 सितंबर तक भाद्रपद माह, जन्माष्टमी और गणेश उत्सव जैसे कई बड़े त्योहार

Fri, 12 Aug 2022 11:57 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 12 Aug 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Hindu Bhadrapada Month Begins During This Month Festivals Like Janmashtami And Ganesh Festival Will be Celebra
भाद्रपद में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे जिसमें कृष्ण जन्माष्मी,हरतालिका तीज होगी।
करीब एक महीने से चल रहा सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होगा है। सावन के पूरे माह भगवान शिव की आराधना और साधना होती रही है। अब हिंदू कैलेंडर का छठा माह भद्रापद जिसे भादों भी कहते हैं 12 अगस्त से आरंभ हो गया है। भद्रापद महीना 10 सितंबर तक चलेगा। जिस प्रकार भगवान विष्णु चार महीनों के लिए निद्रा में हैं ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिवशंकर की उपासना की गई, उसी प्रकार भाद्रपद माह में भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा आराधना और व्रत रखे जाएंगे। भाद्रपद में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे जिसमें कृष्ण जन्माष्मी,हरतालिका तीज होगी।
Hindu Bhadrapada Month Begins During This Month Festivals Like Janmashtami And Ganesh Festival Will be Celebra
- फोटो : अमर उजाला
भाद्रपद माह के व्रत-त्योहार

कजली तीज - 14 अगस्त: सावन-भादों में तीज व्रत का विशेष महत्व होता है। जहां सावन माह में हरियाली तीज मनाई गई वहीं भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज का व्रत किया जाता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं और लड़कियां देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

बहुला चतुर्थी -15 अगस्त: तीज के चतु्र्थी तिथि पर बहुला चतुर्थी आएंगी। इसमें भगवान गणेश की उपासना और संतान प्राप्ति के लिए और उसकी लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखा जाता है।

हलषष्ठी और संक्रांति -17 अगस्त: भाद्रपद षष्ठी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म दिवस मनाया जाएगा।इसके अलावा इस दिन सूर्य का राशि स्वयं की राशि में में परिवर्तन होगा जिसे सिंह सक्रांति कहते हैं।
 
Hindu Bhadrapada Month Begins During This Month Festivals Like Janmashtami And Ganesh Festival Will be Celebra
- फोटो : Amar ujala
कृष्ण जन्माष्टमी-18 और 19 अगस्त: इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाएगी। 18 अगस्त को शैव और 19 अगस्त को वैष्णव संप्रदाय के लोग भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पर्व मनाएंगे।

जया एकादशी -23 अगस्त: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। हर माह दो एकादशी का व्रत रखा जाता है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा या जया एकादशी कहते हैं। एकादशी पर पूरे दिन व्रत रहते हुए भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है।

भाद्रपद अमावस्या-27 अगस्त: इस बार भाद्रपद की अमावस्या शनिवार के दिन पड़ेगी जिस कारण से शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। शनि अमावस्या पर शनिदेव की कृपा के लिए विशेष पूजा होती है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर पितरों को तर्पण देने के लिए गंगा स्नान और दान का महत्व है।

हरतालिका तीज- 30 अगस्त: अगस्त माह के आखिरी दिनों में हरितालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। सुहागन महिलाएं पति की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए मां पार्वती की पूजा उपासना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu Bhadrapada Month Begins During This Month Festivals Like Janmashtami And Ganesh Festival Will be Celebra

गणेश चतुर्थी- 31 अगस्त:  31 अगस्त को चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव आरंभ हो जाएंगे। जहां पर घर-घर गणपति विराजेंगे और पूजा उपासना की जाएगी। दस दिनों का गणेश उत्सव चलेगा।

राधा अष्टमी - 4 सितंबर:  भाद्र पद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर देवी राधा का जन्म उत्सव मनाया जाता है। बरसाना में राधा देवी की जन्मस्थसल है। जहां पर विशेष पूजा होती है।

अनंत चतुर्दशी - 9 सितंबर : अनंत चतुर्दशी 09 सितंबर को है जिसमें इस दिन 10 दिनों तक घर में विराजमान गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।

भाद्रपद पूर्णिमा - 10 सितंबर: भाद्रपद पूर्णिमा तिथि 10 सितंबर को है। इसी के साथ  15 दिनों के लिए पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा। श्राद्ध पक्ष में पितरों की विशेष पूजा की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed