फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2020: वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए करें ये उपाय

Fri, 21 Aug 2020 06:06 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 21 Aug 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej 2020 puja vidhi Take these measures to bring happiness in married life
हरतालिका तीज 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा सुख-सौभाग्य की कमाना के लिए रखा जाता है। यह व्रत निर्जला (बिना पानी के) रखा जाता है। इसलिए इस व्रत को बहुत कठिन माना गया है। इस व्रत में सुहागिन स्त्रियां माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करके उनसे अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। 2020 में हरतालिका का व्रत 21 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में खुशियां आती हैं, वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। 

hartalika teej 2020 puja vidhi Take these measures to bring happiness in married life
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने के लिए तीज के दिन करें ये उपाय
हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को निर्जला उपवास करने के साथ सायं काल सोलह शृंगार करके किसी शिव के मंदिर में जल चढ़ाना चाहिए, और माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करना चाहिए। उसके बाद ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करें। चुनरी में अपनी श्रद्धानुसार 11, 7, 21 रु. बांधे। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। 

hartalika teej 2020 puja vidhi Take these measures to bring happiness in married life
हरतालिका तीज 2020 माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, कथा सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। उस खीर को प्रसाद स्वरुप अपने पति को खिलाएं। व्रत का पारण करने के लिए स्वयं भी खीर ग्रहण करें। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है, और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej 2020 puja vidhi Take these measures to bring happiness in married life
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

हरतालिका तीज के दिन पूजा संपन्न करने के बाद पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं, साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए, और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए साथ ही पति के पांव छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

विज्ञापन
hartalika teej 2020 puja vidhi Take these measures to bring happiness in married life
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन पति के हाथ से मांग में सिंदूर भरवाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है, और आपसी प्रेम बढ़ता है। इसलिए इस दिन किसी शुभ मुहूर्त में पति के हाथ से मांग भरवाएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed