फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Navratri 2020: नवरात्रि के दौरान इन सात चीजों में किसी एक का दिखाई देना होता है शुभ

Thu, 15 Oct 2020 04:17 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Oct 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
happy navratri 2020 during navratri festival these type of indication shown are auspicious
Wallpapers Navratri 2020: आश्विन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना और माता के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि आरंभ हो जाएगा - फोटो : Amar Ujala

शारदीय नवरात्रि का त्योहार 17 अक्तूबर से आरंभ होकर 25 अक्तूबर तक नवमी तिथि पर समाप्त होगा। आश्विन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना और माता के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि आरंभ हो जाएगा। नवरात्रि पर घर-घर पर देवी की उपासना, मंत्रोचार, हवन और आरती से मां प्रसन्न किया जाएगा। नवरात्रि पर माता  के भक्त नौ दिनों तक उपवास रखकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि पर माता जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाती हैं। नवरात्रि पर देवी मां अपने सच्चे भक्तों पर विशेष कृपा रखती हैं। ऐसे में नवरात्रि पर देवी मां जिन भक्तों पर प्रसन्न होती हैं उन्हें कुछ खास तरह के संकेत प्राप्त होते हैं।


  

happy navratri 2020 during navratri festival these type of indication shown are auspicious
Happy Navratri 2020

सपने में उल्लू का दिखाई देना
उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान अगर किसी को उसके सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए कि माता रानी आपकी पूजा और भक्ति भाव से बहुत प्रसन्न हैं। यह खास संकेत बहुत जल्द ही धन, वैभव और संपदा की तरफ इशारा करता है।

happy navratri 2020 during navratri festival these type of indication shown are auspicious
Happy Navratri 2020

सोलह श्रृंगार में कोई महिला का दिखाई देना
नवरात्रि के दौरान रास्ते पर कहीं जाते वक्त अगर सोलह श्रृंगार के साथ कोई महिला दिखाई दे तो समझिए आप पर माता की कृपा है। आने वाले दिन में आपकी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होगी और मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy navratri 2020 during navratri festival these type of indication shown are auspicious
Happy Navratri 2020
सुबह नारियल या फिर कमल के फूल का दिखाई देना
नवरात्रि पर अगर सुबह-सुबह किसी को नारियल या कमल का फूल दिखाई तो यह संकेत भी शुभ माना जाता है।
 
विज्ञापन
happy navratri 2020 during navratri festival these type of indication shown are auspicious
Happy Navratri 2020

मंदिर से निकलते ही गाय के दर्शन होना
गाय बहुत ही पूजनीय पशु है। हिंदू धर्म में गाय आस्था का बड़ा केंद्र है। मान्यता है कि गाय के शरीर पर सभी 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में अगर नवरात्रि के दौरान मंदिर से निकलते वक्त अगर गाय के दर्शन हो जाए तो इसे भी बहुत  शुभ संकेत माना जाता है। जल्द ही आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed