फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2023: आज गुरु पूर्णिमा के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां

Mon, 03 Jul 2023 09:57 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Jul 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Never Do These Things In Front Of Guru Or Teacher In Hindi
गुरु पूर्णिमा के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

Guru Purnima 2023: इस साल 3 जुलाई 2023, सोमवार को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो गुरुओं की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए समर्पित है। यह त्योहार आषाढ़ माह में पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के चरणों को स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं। गुरु पूर्णिमा के पर्व को महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि व्यासजी को ही हिंदू धर्म में आदि गुरु माना जाता है और उन्होंने महाभारत की रचना की थी। हिंदू धर्म में गुरु को ईश्वर से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन व्यक्ति को गुरु के सामने कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर गुरु के सामने कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए...



Sawan Rudrabhishek 2023: सावन में रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, जानें विधि और महत्व 

Guru Purnima 2023 Never Do These Things In Front Of Guru Or Teacher In Hindi
गुरु पूर्णिमा के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : amar ujala

कोई भी व्यक्ति को चाहे वो जीवन ने कितना भी सफल इंसान क्यों न बन जाए, उसे गुरु के समान आसन पर नहीं बैठना चाहिए। यदि गुरु कुर्सी पर बैठें हो तो व्यक्ति को कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए। हालांकि यदि गुरु जमीन पर बैठे हों तो शिष्य भी जमीन पर बैठ सकते हैं।

Guru Purnima 2023 Never Do These Things In Front Of Guru Or Teacher In Hindi
गुरु पूर्णिमा के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला

गुरु के सामने दीवार या अन्य किसी चीज के सहारे टिक कर न बैठें। साथ ही गुरु के सामने पांव फैला कर न बैठें। ऐसा करना गुरु का अपमान करने के समान होता है।

Sawan 2023: इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार, जानिए क्यों बन रहा ये अद्भुत संयोग 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Never Do These Things In Front Of Guru Or Teacher In Hindi
गुरु पूर्णिमा के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला

कभी भी अपने गुरु की बुराई न करें। ऐसा करना महापाप माना जाता है। वहीं यदि कोई दूसरा व्यक्ति गुरु की बुराई कर रहा हो तो उसे चुप कराएं या वहां से उठकर चले जाएं, क्योंकि गुरु की बुराई सुनना भी पाप के बराबर होता है। 

विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Never Do These Things In Front Of Guru Or Teacher In Hindi
गुरु पूर्णिमा के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कोई व्यक्ति धन-दौलत के मामले में कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, उसे गुरु के समक्ष शोहरत का रौब कभी नहीं दिखाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान के ही शिष्यों का कल्याण होता है। गुरु के ज्ञान का मोल किसी भी धन दौलत से नहीं चुकाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed