फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: कई वर्षों बाद आज रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Sat, 09 Aug 2025 05:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 09 Aug 2025 05:48 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2025: इस वर्ष 9 अगस्त 2025, शनिवार को रक्षाबंधन है। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति भी बनी रहेगी

विज्ञापन
graho ka durlabh sanyog on Raksha Bandhan 2025 know lucky rashifal of it
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Raksha Bandhan 2025: सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन सभी बहनें भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि, रिश्तों में प्रेम-विश्वास के लिए दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य भी संपन्न किए जाते हैं। इस वर्ष 9 अगस्त 2025, शनिवार को रक्षाबंधन है। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति भी बनी रहेगी।



दरअसल, राखी के पर्व पर न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर यह दुलर्भ संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। आइए इनके नाम जानते हैं..

graho ka durlabh sanyog on Raksha Bandhan 2025 know lucky rashifal of it
ग्रहों का यह संयोग तुला राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपके सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।


ग्रहों का यह संयोग तुला राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपके सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। परिवार में शुभचिंतकों और स्वजनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नए कारोबार को शुरु करने की कामना पूरी होती नजर आएगी। घर में नया वाहन आने से खुशियां बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय और भी लाभकारी रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता के योग बनेंगे। संतान के साथ संबंधों में सुधार होगा। आय में तेजी से वृद्धि होगी।

graho ka durlabh sanyog on Raksha Bandhan 2025 know lucky rashifal of it
मकर राशि वालों के लिए यह संयोग व्यापार में लाभ लेकर आया है। इस दौरान आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, आपको उसमें ही सफलता मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।


मकर राशि वालों के लिए यह संयोग व्यापार में लाभ लेकर आया है। इस दौरान आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, आपको उसमें ही सफलता मिलेगी। संगीत, लेखन, नृत्य और ड्रामा के क्षेत्र में काम करने वालों का वेतन बढ़ सकता है। आपको विशेष तरह का लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा। करियर-कारोबार के सिलसिले में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे, जिसका मनचाहा फल अवश्य मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
graho ka durlabh sanyog on Raksha Bandhan 2025 know lucky rashifal of it
कुंभ राशि वालों के रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। कारोबार भी पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।


कुंभ राशि वालों के रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। कारोबार भी पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। मार्केट में फंसा हुआ धन निकल आएगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करते हुए आपके पद एवं जिम्मेदारियों में वृद्धि कर सकते हैं। यही नहीं प्रमोशन के लिए भी चुना जा सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। घर में पार्टी का आयोजन होगा। विवाह का योग बनेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे।

Raksha Bandhan 2025: श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

 

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर लगभग दो घंटे तक रहेगा राहुकाल, जानें क्या होगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed