Ganesh Visarjan 2024: आज गणेश उत्सव का तीसरा दिन है। अधिकांश लोग गणेश चतुर्थी के दसवें दिन गणपति बप्पा का विसर्जन करते हैं। यह सबसे पारंपरिक तरीका माना जाता है। अगर आपने भी इस साल अपने घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर उनका स्वागत किया है तो आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि अनंत चतुर्दशी से पहले बप्पा को विदाई कब दे सकते हैं।
Ganesh Visarjan 2024: अनंत चतुर्दशी के पहले कब किया जाएगा गणपति विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन पूजा-अर्चना के साथ गणपति की स्थापना की जाती है। यदि आप चाहें तो गणेश जी की पूजा के बाद भी आप उन्हें उसी दिन विदा कर सकते हैं। इसके अलावा डेढ़ दिन में, तीसरे दिन, पांचवें दिन और सातवें दिन भी उनका विसर्जन कर सकते हैं।
पांचवें दिन गणेश विसर्जन
पहले दिन, डेढ़ दिन में और तीसरे दिन के बाद गणेश चतुर्थी से पांचवें दिन भी गणेश विसर्जन किया जा सकता है। यानी बुधवार, 11 सितम्बर, 2024 को भी गणपति को विदा किया जा सकता है।
गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (शुभ) - 10:44 ए एम से 12:17 पी एम
अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ) - 03:24 पी एम से 06:31 पी एम
सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 07:57 पी एम से 12:18 ए एम, सितम्बर 12
उषाकाल मुहूर्त (लाभ) - 03:11 ए एम से 04:38 ए एम, सितम्बर 12
प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) - 06:04 ए एम से 09:11 ए एम
सातवें दिन गणेश विसर्जन
सातवें दिन यानी शुक्रवार, 13 सितम्बर, 2024 को भी गणेश विसर्जन किया जा सकता है।
गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 06:05 ए एम से 10:44 ए एम
अपराह्न मुहूर्त (चर) - 04:55 पी एम से 06:28 पी एम
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 12:17 पी एम से 01:50 पी एम
रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 09:23 पी एम से 10:50 पी एम
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 12:17 ए एम से 04:38 ए एम, सितम्बर 14
गणेश उत्सव के ये दस दिन बेहद खास होते हैं। इस दौरान लोग भगवान को खुश करने का पूरा प्रयास करते हैं। गणेश जी की पूजा अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है और हर मनोकामना पूरी होती है।