Ganesh Chaturthi 2022 Murti Sthapana: आज यानी 31 अगस्त , बुधवार को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देवता माने जाते हैं। किसी भी मंगल कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भगवान गणेश को याद किया जाता है। इस दिन मंदिरों से लेकर घर-घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और पूरे 10 दिनों तक बप्पा की अराधना के बाद शीघ्र आने की कामना के साथ उनका विसर्जन किया जाएगा। 31 अगस्त को गणेश जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अराधना की जाएगी। गणेश जी की मूर्ति स्थापना एक विशेष विधि से की जाती है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश की मूर्ति स्थापना किस मुहूर्त और किस विधि से करें ।
Ganesh Chaturthi 2022: आज गणेश चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश स्थापना, घर आएंगी ऋद्धि सिद्धि
गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी की तिथि आरंभ: 30 अगस्त, मंगलवार, दोपहर 03:34 मिनट
गणेश चतुर्थी की तिथि समाप्त: 31 अगस्त, बुधवार, दोपहर 03:23 मिनट ।
गणपति स्थापना का मुहूर्त: 31 अगस्त, बुधवार, प्रातः 11:05 से शुरू होकर 1 सितंबर, रात्रि 01:38 तक रहेगा।
इस विधि से गणेश मूर्ति स्थापना
- गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना नियमों का पालन करते हुए करना चाहिए। मूर्ति स्थापना की विधि इस प्रकार है-
- सर्वप्रथम चौकी पर जल छिड़कें और इसे शुद्ध कर लें।
- इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर अक्षत रख दें।
- भगवान गणेश की मूर्ति को इस चौकी पर स्थापित करें।
- अब भगवान गणेश को स्नान कराएं या गंगाजल छिड़कें।
- मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति के दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि के रूप में एक-एक सुपारी रखें
- गणपति मूर्ति के दाईं ओर एक जल से भरा कलश रखें।
- हाथ में अक्षत और फूल लेकर भगवान का ध्यान करें।
- गणेशजी के ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप जरूर करें।