फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2020: अलग-अलग मनोकामना के लिए करें ये उपाय

Fri, 21 Aug 2020 06:00 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 21 Aug 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020 puja vidhi Do these remedies for different wishes
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश जी अपने भक्तों की हर कष्ट से रक्षा करते हैं हर कार्य के विघ्न, बाधाओं कर दूर करते हैं। गणेश जी बुद्धि के देवता है उनकी पूजा करने से बुद्धि तेज होती है। कहते हैं कि गणेश जी की कृपा जिस पर हो जाए तो उसका मंगल ही मंगल होता है। भादप्रद माह में चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव मनाया जाता है, यह दिन गणेश जी के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन जो लोग अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं और विधि-विधान से पूजन करते हैं तो बप्पा उनकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। आप भी अपनी मनोकामना के अनुसार कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे गणेश जी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं... 











 

ganesh chaturthi 2020 puja vidhi Do these remedies for different wishes
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Ganesh Chaturthi 2020

अगर आप किसी कारण से मानसिक रुप से परेशान हैं या आप शांति का अनुभव नहीं कर पा रहे हैं तो आपको गणेश अथर्वशीष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ शांति प्रदान करने वाला है। 

ganesh chaturthi 2020 puja vidhi Do these remedies for different wishes
गणेश चतुर्थी 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter

गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करनी चाहिए, यह यंत्र बहुत लाभकारी और शुभकारी होता है। मान्यता है कि इस यंत्र को घर में स्थापित करने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही किसी तरह की बुरी शक्तियां भी घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020 puja vidhi Do these remedies for different wishes
ganesh chaturthi 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

गणेश जी गजमुख हैं, जिसके कारण उन्हें गजानन कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे प्रसन्न होकर गणेश जी आपकी में बार-बार आने वाली परेशानियां दूर करते हैं, और सारे संकटो से आपकी रक्षा करते हैं। इस दिन गणेश मंदिर में जाकर दर्शन और प्रार्थना करनी चाहिए। 

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2020 puja vidhi Do these remedies for different wishes
ganesh chaturthi 2020 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए, भोग लगे हुए गुड़, घी को गाय को खिलाएं। यह उपाय चतुर्थी के दिन से शुरु करके अनंत चतुर्दशी तक करें। इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगेंगी। घर में पैसों का संचयन भी होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed