{"_id":"61669cb78ebc3ea65d542e8e","slug":"dussehra-2021-do-not-do-these-5-things-on-dussehra-even-after-the-auspicious-date-there-will-be-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2021: दशहरा पर भूलकर भी न करें यह 5 काम, शुभ तिथि के बाद भी होगा नुकसान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Dussehra 2021: दशहरा पर भूलकर भी न करें यह 5 काम, शुभ तिथि के बाद भी होगा नुकसान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
dusshera 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में दशहरा यानि विजयादशमी 15 अक्टूबर को मनाया जायेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार,दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई का संदेश लेकर आता है। वैसे इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए ये दिन उत्तम होता है, लेकिन फिर भी पांच ऐसे कार्य हैं जिसे भूलकर भी किसी व्यक्ति को नहीं करने चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो 5 काम।
2 of 6
dusshera 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अपने शस्त्रों को इधर उधर न फेंके दशहरे के दिन आयुध पूजा यानि शस्त्र पूजा का विधान भी है। शस्त्र आपके कर्म का प्रतिरूप भी होते हैं, इसलिए अपने शस्त्रों को इस दिन इधर-उधर न फेंके।
पेड़-पौधों का न काटे विजयदशमी के दिन शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन किसी भी पेड़ पौधे को न तो उखाड़ना चाहिए और न हीं काटना चाहिए। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है।
रावण दहन की राख घर न लायें दशहरे के दिन रावण दहन के समय उत्साह देखते ही बनता है, लेकिन ध्यान रखें कि आप रावण दहन के बाद उसकी राख कभी भी घर पर नहीं लाएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
न करें किसी का अपमान इस दिन न तो किसी की निंदा करें और न हीं झूठ बोलें। इसके अलावा आपको इस दिन किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए। इस दिन आपको भूलकर भी किसी निर्धन व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए नहीं तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप भगवान राम के कोप का भाजन भी बन सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।