फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

Sat, 14 Nov 2020 08:23 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 14 Nov 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali Puja 2020 Remember these five things during the Lakshmi Puja
दीपावली 2020 - फोटो : Social media

Diwali Puja 2020: दिवाली का त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, स्थिर लग्न में लक्ष्मी-गणेश और कुबेर देव का पूजन किया जाएगा। दीपावली पर शनि स्वाति योग से सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना जीवन में धन-वैभव की प्राप्ति के लिए की जाती है। लेकिन लक्ष्मी पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे - 

Diwali Puja 2020 Remember these five things during the Lakshmi Puja
दिवाली पूजा में देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। - फोटो : iStock
तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं

भगवान विष्णु को तुलसी सबसे अधिक प्रिय होती है लेकिन देवी लक्ष्मी को तुलसी से वैर है क्योंकि यह भगवान विष्णु के दूसरे स्वरूप शालिग्राम की पत्नी है। इस नाते तुलसी देवी लक्ष्मी की सौतन है। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए।

Diwali Puja 2020 Remember these five things during the Lakshmi Puja
देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपक की बाती का रंग लाल होना चाहिए - फोटो : Pixabay
दीपक को बायीं ओर न रखें

देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपक की बाती का रंग लाल होना चाहिए दीपक को दायीं ओर रखें। दीपक बायीं ओर नहीं रखना चाहिए। इसका कारण यह है कि भगवान विष्णु अग्नि और प्रकाश स्वरूप हैं। भगवान विष्णु का स्वरूप होने के कारण दीप को दायी ओर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Puja 2020 Remember these five things during the Lakshmi Puja
दिवाली पूजा में सफेद फूल देवी लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं। - फोटो : Pixabay
सफेद फूल न चढ़ाएं

सफेद फूल देवी लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी चीर सुहागन हैं इसलिए इन्हें हमेशा लाल फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल फूल चढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
Diwali Puja 2020 Remember these five things during the Lakshmi Puja
दिवाली 2020: भगवान विष्णु की पूजा करना न भूलें - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान विष्णु की पूजा करना न भूलें

देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जब तक भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है। इसलिए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed