{"_id":"5face0038ebc3e9b7d3fedc6","slug":"dhanters-2020-buy-these-things-to-get-wealth-in-dhanteras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanters 2020: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Dhanters 2020: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शुभ धनतेरस 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Dhanters 2020: धनतेरस सुख-समृद्धि और संपन्नता का पर्व है। इस पर्व में खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन बर्तन आभूषण, वाहन और भी कई चीजें खरीदी जाती हैं। हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस साल 12 और 13 नवंबर के दिन धनतेरस की खरीदारी होगी। इस दिन कुबेर देव और आरोग्य के देव धनवंतरी की पूजा होती है।
2 of 5
धनतेरस 2020
- फोटो : अमर उजाला
धर्म ग्रंथो में मिलने वाली पौराणिक कथाओं के अनुसार सुमद्रमंथन के समय धनत्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जानते हैं कि किस धातु के बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है और किन चीजों को बर्तनों में भरने से बनी रहती है संपन्नता...
3 of 5
धनतेरस 2020
- फोटो : गूगल
माना जाता है कि धनवंतरी भगवान जो अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे वह पीतल की धातु का था, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ रहता है। धनवंतरी भगवान को विष्णु जी का ही स्वरुप माना जाता है, इसलिए इस दिन पीले रंग की चीजें खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा धनतेरस सोना, चांदी आदि भी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में तेरह गुना वृद्धि होती है। लेकिन धनतेरस वाले दिन लोहे के बर्तन व इससे बनीं चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना होता बेहद शुभ
- फोटो : सोशल मीडिया
धनतेरस में कलश, हल्दी की गांठ, झाड़ू खरीदना बहुत शुभ होता है। झाड़ू खरीदने के पीछे कहा जाता है कि धनतेरस के दिन घर की सफाई कर पुरानी झाड़ू की जगह नई झाड़ू लानी चाहिए। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन धनिया के बीज, सोना-चांदी, धातु के बर्तन खासकर पीतल के बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन खरीदे गए बर्तनों को खाली नहीं रखना चाहिए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।