Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व भगवान धन्वंतरि की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि धनतेरस पर समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। इस दिन उनकी पूजा करने से धन संबधी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही साधक के धन में भी वृद्धि के योग बनते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार धनतेरस शब्द का अर्थ है 'धन' और 'तेरस', यानी धन का तेरह गुना होना है। इस दिन सोना-चांदी व अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में बरकत बनी रहती हैं। इस वर्ष 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ऐन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में कुछ खास उपाय करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होता है। यही नहीं आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे मे जानते हैं।
Dhanteras 2024: धन प्राप्ति के लिए धनतेरस पर करें ये पांच उपाय, भौतिक सुख सुविधाओं में भी होगा इजाफा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन