फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021 Totke: आज धनतेरस पर करें ये पांच अचूक उपाय, बड़ी से बड़ी परेशानी से मिलेगा तुरंत छुटकारा

Tue, 02 Nov 2021 04:25 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Ke Upay Totke Dhanteras Remedies for Good Life know which five things will wake up your good fortune
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला

आज कार्तिक मास की त्रयोदशी है। आज के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है और साथ ही दिवाली के पर्व का आरंभ हो जाता है। धनतेरस पर अक्सर लोग ऐसे की अचूक उपाय या टोटके करते हैं जिससे उनकी हर प्रकार कि समस्या से उन्हे छुटकारा मिल जाता है।  इस बार धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।  शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन से ही धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा होती है। इसके साथ ही  इस पांच दिन के पर्व में प्रत्येक दिन एक विशेष देवता की पूजा की जाती है।  धनतेरस के नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। अधिकतर परिवारों में धनतेरस के दिन कोई न कोई वस्तु खरीदने का रिवाज और परंपरा है। इस दिन खरीदारी और दान करने का भी विशेष महत्व होता है। धनतेरस का पर्व एक के साथ-साथ इन पांच दिनों में प्रतिदिन एक विशेष देवता की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति का जीवन साल भर तक खुशियों से भरा रहता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस पर  कौन से पांच उपाय करने चाहिए जिसे करने के बाद आपको परेशानियों से तुरंत छुटकारा मिलेगा। 

Dhanteras 2021 Ke Upay Totke Dhanteras Remedies for Good Life know which five things will wake up your good fortune
धनतेरस पर एक साथ होती है गणेश, लक्ष्मी, कुबेर व धनवंतरि देव की पूजा, - फोटो : self

पंच देव की पूजा 

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। भगवान धन्वंतरि पूजने से निरोगी काया प्राप्त होगी, माता लक्ष्मी और कुबेर से अकूत संपदा मिलेगी, यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होगा और साथ ही गणेश पूजा करने से सद्बुद्धि प्राप्त होगी। 

Dhanteras 2021 Ke Upay Totke Dhanteras Remedies for Good Life know which five things will wake up your good fortune
Cow

पशु पूजा 

धनतेरस के दिन पशुओं की पूजा की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को सजाकर उनकी पूजा की जाती है।  दरअसल ग्रामीणों में पशुधन का बहुत महत्व है इसलिए धनतेरस पर पशुओं की पूजा की जाती है। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियाँ दूर होटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Ke Upay Totke Dhanteras Remedies for Good Life know which five things will wake up your good fortune
दीपदान

दीपदान 

धनतेरस के दिन यमराज के नाम के दीये का दीपदान किया जाता है। जिस घर में यम के नाम का दीपदान किया जाता है वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार पर एक और घर के अन्दर भी तेरह दीप जलाने चाहिए। लेकिन यम के नाम का दीपक घर और परिवार के सभी सदस्यों के खाने-पीने के बाद जलाया जाता है। इस दीपक को जलाने के लिए पुराने दीपक का उपयोग किया जाता है। जिसमें सरसो का तेल डाला जाता है।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 Ke Upay Totke Dhanteras Remedies for Good Life know which five things will wake up your good fortune
साबुत धनिया - फोटो : istock

खरीदें धनियां 

वैसे तो धनतेरस के दिन सोना या चांदी के आभूषण या पीतल की वस्तु खरीदने का प्रचलन है। लेकिन अगर आप यह नहीं कर सकते हैं तो आप धनिया खरीदें। धनतेरस के दिन किसान धनिया का बीज खरीदते हैं। धनिया खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की हानि नहीं होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed