फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर इन 3 चीजों का लगाएं श्री हरि को भोग, विवाह के बनेंगे योग

Thu, 30 Oct 2025 06:24 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi 2025: 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। यह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। 

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2025 Offer These Bhog To Lord Vishnu Ji For Marriage Yog
Dev Uthani Ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Dev Uthani Ekadashi 2025: 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। यह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु संग सभी देवी-देवता योग निद्रा से जागते हैं, जिसके बाद एक बार फिर श्रीहरि सृष्टि की कमान संभालते हैं। इस दौरान घरों में भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। साथ ही तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है, जो लक्ष्मी-विष्णु के दिव्य मिलन का प्रतीक है। इस वर्ष देवउठनी पर कई शुभ संयोग बनाए हुए हैं। ऐसे में विष्णु जी की पूजा के साथ-साथ कुछ खास चीजों का भोग लगाना भी कल्याणकारी हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Tulsi Vivah 2025: चार माह की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह से होगी मांगलिक कार्यों की शुरुआत

Dev Uthani Ekadashi 2025 Offer These Bhog To Lord Vishnu Ji For Marriage Yog
Dev Uthani Ekadashi 2025 - फोटो : freepik
देवउठनी एकादशी 2025
  • इस बार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर प्रारंभ होगी।
  • तिथि का समापन अगले दिन यानी 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर है।
  • 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी मान्य होगी।
  • 2 नवंबर को दोपहर 1:11 से 03:23 मिनट की अवधि में एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं।
  • देवउठनी एकादशी पर शाम 7 बजकर पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

Kartik Purnima 2025: 4 या 5 नवंबर कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Dev Uthani Ekadashi 2025 Offer These Bhog To Lord Vishnu Ji For Marriage Yog
Dev Uthani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
विष्णु जी के प्रिय भोग
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को गुड़ एवं चने की दाल का भोग लगाएं। इससे वह प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2025 Offer These Bhog To Lord Vishnu Ji For Marriage Yog
Dev Uthani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • देवउठनी एकादशी पर आप दूध, दही, शहद, चीनी और घी से पंचामृत बनाएं। फिर पूजा में भगवान विष्णु को इसका भोग लगाएं। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं।

Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर जागेंगे देव, इन 4 राशि वालों के तरक्की से लेकर विवाह तक के बनेंगे योग

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2025 Offer These Bhog To Lord Vishnu Ji For Marriage Yog
Dev Uthani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • ज्योतिषियों के मुताबिक विष्णु जी को पंजीरी का भोग अति प्रिय हैं। आप धनिया और सूखे मेवों से इसे बनाकर प्रभु को अर्पित करें। इसमें तुलसी पत्र अवश्य शामिल करें। मान्यता है कि इससे लंबे समय से अटके काम पूरे और सभी ग्रह-दोषों से मुक्ति मिलती हैं।

Dev Uthani Ekadashi 2025 Upay: देवउठनी एकादशी पर करें ये कारगर उपाय, मिलेगी श्रीहरि की कृपा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed