फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठियोग में प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं कर पाएंगी रोड शो, एसपीजी ने किए हाथ खड़े

Sun, 12 May 2019 12:48 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
SPG denies Priyanka Gandhi Vadra's roadshow in theog shimla

शिमला के ठियोग में अब प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो नहीं होगा। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका 14 मई सुबह ठियोग पहुंचेंगीं और चुनावी रैली करेंगी। 

SPG denies Priyanka Gandhi Vadra's roadshow in theog shimla

ठियोग में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो को एसपीजी ने सुरक्षा कारणों के चलते साफ इंकार कर दिया है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने उनके रईघाट से ठियोग पोटेटो ग्राउंड तक रोड शो की लिखित मंजूरी भी दे दी थी। 

SPG denies Priyanka Gandhi Vadra's roadshow in theog shimla

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका 14 मई सुबह ठियोग पहुंचेंगीं और यहां पर चुनावी रैली करेंगी। रैली से पहले प्रियंका का रोड शो होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने रोड शो के लिए मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SPG denies Priyanka Gandhi Vadra's roadshow in theog shimla
- फोटो : ANI

 पार्टी सूत्रों के अनुसार एसपीजी टीम ने पार्टी नेताओं के साथ रईघाट से ठियोग पोटेटो स्थल तक का मुआयना किया। पार्टी नेता चाहते थे कि पहले प्रियंका गांधी का रोड शो कराया जाए और इसके बाद चुनावी रैली हो। 

विज्ञापन
SPG denies Priyanka Gandhi Vadra's roadshow in theog shimla

रोड शो वाला नेशनल हाईवे का रूट तंग और काफी व्यस्त होने पर यहां जाम की समस्या रहती है। इसके अलावा ठियोग बाजार तंग भी है और दोनों ओर ऊंचे भवन हैं। एसपीजी ने इन सब पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रियंका के रोड शो को मंजूरी नहीं दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed