साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है। 8 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। शिमला के आचार्य तारादत्त शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा। आचार्य तारादत्त शर्मा ने कहा कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को करीब 2: 39 बजे से शुरू होगा और शाम 6:19 बजे तक रहेगा।
Chandra Grahan 2022: नवंबर में लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए राशियों पर इसके प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है। शिमला में शाम 5:28 चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण कब लगता है?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है।
किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव
आचार्य तारादत्त शर्मा के अनुसार मेष राशि वाले लोगों को कष्ट उठाना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों को हानि और मिथुन वालों को लाभ होगा। इसी तरह कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुखदायी होगा। सिंह राशि वालों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए कष्टकारी, तुला राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन में कष्ट, वृश्चिक राशि वालों के लिए सुखकारक, धनु के लिए चिंताग्रस्त, मकर राशि के लिए कष्टकारी, कुंभ राशि के लिए धनलाभ वाला और मीन राशि वाले जातकों को हानि उठानी पड़ सकती है।