फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, 80 पदों पर भर्ती

Thu, 01 Jun 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छतड़ी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, छतड़ी (कांगड़ा) Updated Thu, 01 Jun 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
recruitment for eighty non teaching posts in central university of himachal

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका है। 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। पांच जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।

recruitment for eighty non teaching posts in central university of himachal


सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर (हिमाचल) में 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। केंद्रीय विवि प्रशासन ने पांच साल से लंबित नियुक्तियों को जल्द करने का फैसला लिया है। अमर उजाला के 26 मई के अंक में प्रकाशित खबर ‘जुगाड़ से शिक्षा की लौ जगा रही सीयू’ पर केंद्रीय विवि शाहपुर प्रबंधन तत्काल हरकत में आ गया है।

recruitment for eighty non teaching posts in central university of himachal

खबर छपते ही विवि ने गैर शिक्षकों के खाली पड़े 97 पदों में से 80 को भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए पांच जुलाई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन की तमाम जानकारी केंद्रीय विवि की बेवसाइट www.cuhimachal.ac.in पर मौजूद है। ये सभी नियुक्तियां रेगुलर आधार पर की जाएंगी, साथ ही नियुक्त हुए कर्मियों को केंद्र सरकार की नई पेंशन योजना (एनपीएस) का पूरा लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
recruitment for eighty non teaching posts in central university of himachal

केंद्रीय विवि में नए सिरे से होने जा रही इन नियुक्तियों पर अरसे से सीयू में कार्यरत करीब 74 आउटसोर्स कर्मियों में टेंशन बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि बी और सी ग्रेड पदों पर होने जा रही सीयू की छंटनी परीक्षा में निर्धारित आयु सीमा अधिकतर आउटसोर्स कर्मियों के लिए आफत बन गई है, जिसके चलते दर्जनों कर्मी खुद ही चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
recruitment for eighty non teaching posts in central university of himachal

इसके अलावा किताबी ज्ञान से भी छूट चुके सालों से केंद्रीय विवि में कार्यरत इन कर्मियों को स्क्रीनिंग टेस्ट में सफलता पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों ने नाम न छापने की तर्ज पर अपना दुख बताया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed