फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Princess Leonor: मिलिट्री में शामिल हुई इस देश की राजकुमारी, हाथों में राइफल लिए वर्दी में आईं नजर

Sat, 26 Aug 2023 08:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 08:55 AM IST
सार

राजकुमारी महज 17 साल ही हैं। इतनी कम उम्र की राजकुमारी ने देश की मिलिट्री ज्वाइन की है।

विज्ञापन
Who is Princess Of Asturias Leonor Will be Future Queen Of Spain Starts Military Training
Princess Leonor - फोटो : instagram

Princess Leonor: राजकुमारी का जिक्र होते ही महलों में रहने वाली खूबसूरत परिधान में सजी किसी सुंदर सी लड़की की छवि मन में बन जाती है। लेकिन राजकुमारी महज सुंदर परिधानों से सजी धजी ठाट बाट से रहने वाली लड़की नहीं होती है, उनपर कई जिम्मेदारियां भी होती हैं। ऐसी एक राजकुमारी की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह राजकुमारी लोगों के सोच से परे मिलिट्री यूनिफार्म में हाथों में राइफल लिए नजर आ रही है। राजकुमारी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। आइए जानते हैं मिलिट्री की ट्रेनिंग ले रही इस राजकुमारी के बारे में।



स्पेन की राजकुमारी चर्चा में क्यों

इन दिनों दुनियाभर में स्पेन की राजकुमारी लियोनोर सुर्खियों में है। उनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें वह सेना के भारी बूट्स और वर्दी पहने नजर आ रही हैं। उनके हाथ में राइफल है। राजकुमारी महज 17 साल ही हैं। इतनी कम उम्र की राजकुमारी ने देश की मिलिट्री ज्वाइन की है। मिलिट्री ट्रेनिंग करती उनकी कई तस्वीरें लोगों को को हैरत में भी डाल रही है और महिलाओं को प्रोत्साहित भी कर रही हैं।

Who is Princess Of Asturias Leonor Will be Future Queen Of Spain Starts Military Training
Princess Leonor - फोटो : instagram

राजकुमारी लियोनोर का जीवन परिचय

स्पेन के राजा फेलिप और रानी लेटिजिया की दो बेटियां हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी राजकुमारी लियोनोर हैं। उनका जन्म 31 अक्तूबर 2005 को हुआ था। वह स्पेन की उत्तराधिकारी हैं। वर्तमान में उनकी आधिकारिक पदवी आस्ट्रियस राजकुमारी की है। वह भविष्य में स्पेन की महारानी बनेंगी।

Who is Princess Of Asturias Leonor Will be Future Queen Of Spain Starts Military Training
Princess Leonor - फोटो : instagram

राजकुमारी लियोनोर की उपलब्धि

राजकुमारी लियोनोर के 10वें जन्मदिन से एक दिन पहले राजकुमारी लियोनोर को ऑर्डर ऑफ द गोल्डन फ्लीस प्रदान किया था। राजकुमारी ने ग्लैमर्गन में यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। वह स्पेन की भावी महारानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Princess Of Asturias Leonor Will be Future Queen Of Spain Starts Military Training
Princess Leonor - फोटो : instagram

राजकुमारी को क्यों मिलेगी स्पेन का राजगद्दी

राजकुमारी लियोनोर को कैथोलिक रीति-रिवाज के अनुसार स्पेन की राजगद्दी दी जाएगी। दरअसल स्पेन के संविधान के अनुसार, स्पैनिश सिंहासन का उत्तराधिकार पुरुष वरीयता संज्ञानात्मक वंशानुक्रम की प्रणाली के तहत है, जिसमें राजा की बड़ी बेटी होने के कारण वह उत्तराधिकारी की कतार पर पहले स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Who is Princess Of Asturias Leonor Will be Future Queen Of Spain Starts Military Training
Princess Leonor - फोटो : instagram

क्यों सेना में शामिल हुईं राजकुमारी लियोनोर

नियमानुसार स्पेन की रानी बनने के लिए राजकुमारी लियोनोर को मिलिट्री ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है। उनके पिता किंग फेलिप स्पेन की सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर हैं। पिता की राह पर चलते हुए राजकुमारी ने जनरल मिलिट्री अकादमी ज्वाइन की है। तीन साल तक वह यहां ट्रेनिंग हासिल करेंगी। मिलिट्री ट्रेनिंग के बाद उन्हें आर्मी कैडेट बटालियन के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

अगले साल प्रिंसेस लियोनोर नौसेना में शामिल होंगी और मरीन नेवल मिलिट्री स्कूल में मिडशिपमैन के रूप में कार्य करेंगी। उसके बाद एयरफोर्स और स्पेस आर्मी का पाठ्यक्रम पूरा करेंगी। 2026 तक वह सैन जेवियर जनरल एयर अकादमी का हिस्सा बन जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed