महिलाओं की सुरक्षा आजकल का प्रमुख मुद्दा है। घर से बाहर निकलती महिलाओं के लिए एक ऐसे माहौल की जरूरत होती है जिसमें वो खुद को सुरक्षित महसूस करें। दिन-ब-दिन महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं ऐसे में जरूरत है कि उनके पास कुछ ऐसे हथियार हों जो उनकी तत्काल मदद कर सकें। मोबाइल में मौजूद कुछ एप्स महिलाओं की मदद करने के लिए गूगल प्ले पर मौजूद है। आगे की स्लाइड में देखें वो खास एप्स...
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने हैं ये पांच एप, मुसीबत में देंगे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एप को खास महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया है। इस एप में यूजर को जीपीएस ट्रैकिंग, इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और सेफ लोकेशन जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा यूजर्स इस एप में सुरक्षित और असुरक्षित जगहों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, यह एप अंग्रेजी और हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है।
दिल्ली पुलिस ने इस एप को खास महिलाओं के लिए पेश किया है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की साइट पर जाकर अपने आपको रजिस्टर करना होगा। यूजर को इस एप में एसओएस बटन की सुविधा मिलेगी, जिससे आपातकाल की स्थिति में यूजर की लोकेशन, ऑडियो और वीडियो सीधा पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। वहीं, इस एप के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
इस एप की खासियत है कि ये किसी इमरजेंसी के समय यूजर की आवाज का 45 सेकेंड का संदेश, वीडियो और लोकेशन आपातकालीन नंबर पर भेज सकता है।
आप इस एप का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते है। इसमें आपको एसओएस और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर मिलेंगे, जिससे आप इन्हें आपातकाल की स्थिति में इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस एप का साइज 16 एमबी है।

कमेंट
कमेंट X