😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Shakti
›
Shubhangini Raje Gaekwad women behind Jyotiraditya Scindia decision to join BJP
{"_id":"5e6cd1ca8ebc3ea7e0247eb4","slug":"shubhangini-raje-gaekwad-women-behind-jyotiraditya-scindia-decision-to-join-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंधिया के हाथ से 'पंजा' छुड़ाकर 'कमल' थमाने में इस महिला ने निभाई अहम भूमिका, रिश्ते में है सास","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
सिंधिया के हाथ से 'पंजा' छुड़ाकर 'कमल' थमाने में इस महिला ने निभाई अहम भूमिका, रिश्ते में है सास
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी में जाना सभी के लिए चौंकाने वाली खबर थी, लेकिन इसके पीछे जिस महिला का बड़ा योगदान रहा उनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आईए जानते हैं कौन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के इतने बड़े फैसले के पीछे खड़ी महिला और सिंधिया के इस कदम में क्या थी उनकी भूमिका।
2 of 5
शुभांगिनी राजे गायकवाड़
- फोटो : Social Media
ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने के पीछे एक किरदार 75 वर्षीय भाजपा नेता शुभांगिनी राजे गायकवाड़ का भी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभांगिनी ही सिंधिया को प्रधानमंत्री मोदी के करीब लाईं। हालांकि शुभांगिनी ने आधिकारिक तौर पर इस तरह की किसी भी चर्चा से इंकार कर दिया है।
3 of 5
शुभांगिनी राजे गायकवाड़
- फोटो : Social Media
बड़ौदा शाही परिवार में राजमाता का दर्जा हासिल शुभांगिनी का संबंध भी ग्वालियर से है। वह ग्वालियर के शाही जाधव परिवार से हैं। शुंभागिनी राजे बड़ौदा के खेड़ा संसदीय क्षेत्र से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने 1996 में निर्दलीय और 2004 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों ही बार वे चुनाव हार गईं। 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने बड़ौदा से भी अपना नामांकन भरा था। शुभांगिनी राजे उस वक्त उनके साथ थीं। वे मोदी की प्रस्तावक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शुभांगिनी राजे गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभांगिनी के पति रणजीत सिंह गायकवाड़ कांग्रेस नेता रहे। वह 1980 से 89 तक बड़ोदा से कांग्रेस सांसद रहे। शुभांगिनी राजे अब स्वास्थ्य कारणों से लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उनका अधिकांश समय अब बड़ौदा में अपने निवास लक्ष्मी विलास पैलेस में ही गुजरता है। वे 2015 से बड़ौदा की द महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी की चांसलर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शुभांगिनी राजे गायकवाड़
- फोटो : Social Media
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे बड़ौदा राजघराने से हैं। बड़ौदा की राजमाता शुभांगिनी राजे प्रियदर्शिनी की बड़ी मां हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गायकवाड़ परिवार के पास 20 हजार करोड़ की कुल संपत्ति है। अकेला लक्ष्मी विलास पैलेस ही 600 एकड़ में फैला हुआ है। लक्ष्मी विलास पैलेस देश के सबसे बड़े निजी निवास में शामिल है। 600 एकड़ में बना यह महल ब्रिटेन के शाही निवास बर्किंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है। गायकवाड़ परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद भी चल रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X