Shardiya Navratri 2024 Top 9 Indian Sportswomen : नवरात्रि के पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना होती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर से शुरू हो रही है और 12 अक्टूबर तक चलेगी। इस त्योहार को माता शक्ति और भक्ति को समर्पित किया गया है। इस मौके पर हम आपको देश की ऐसी 9 महिला खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
नवरात्रि में माता के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व तो होता ही है साथ ही ये त्योहार नारी शक्ति का भी प्रतीक है। नवरात्रि के आखिरी दिनों में लोग कन्याओं को भोजन कराते हैं और उन्हें दान देते हैं। कन्या पूजन के जरिए नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया जाता है। माता दुर्गा के सभी स्वरूप पराक्रम और उनकी शक्तियों को दर्शाता है। देश में ऐसी कई नारी शक्तियां हैं जिन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया है। चलिए आपको नवरात्रि के शुभ अवसर पर ऐसी 9 महिला खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा किया है।
मैरी कॉम
मैरी कॉम एक ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है और वह 1-2 नहीं 6 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। 2001 में बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखने वाली मैरी कॉम ने 2012 में लंदन ओलंपिक खेलों में निकोला एडम्स को हराकर ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर साबित कर दिया कि वह एक महिला कुछ भी कर सकती है।
3 of 10
साइना नेहवाल
- फोटो : PTI
साइना नेहवाल
साइना नेहवाल ऐसी पहली भारतीय बैडमिंटन प्लेयर हैं, जिन्होंने ओलंपिक मेडल जीता और इंडियन बैडमिंटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। नेहवाल ने 24 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। वह ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कम से एक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं।
पीवी सिंधु
पीवी सिंधु ने 19 साल की उम्र में 2013 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक हासिल किया और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। साथ ही उन्होंने 2016 में रियो 2016 और टोक्यो 2020 ओलंपिक में पदक जीते हैं। रियो में उन्होंने रजत पदक और टोक्यो में कांस्य पदक जीता था। टोक्यो में कांस्य पदक जीतने के बाद वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
5 of 10
मिताली राज
- फोटो : Instagram
मिताली राज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों में महिला क्रिकेटर मिताली राज का नाम भी शामिल है। उन्होंने रूढ़ियों को तोड़ते हुए साबित किया कि कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती।
कमेंट
कमेंट X