भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई बहनों की रक्षा और जीवन पर देखभाल का वादा करते हैं। इसलिए तो रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाईयों का नहीं बल्कि बहनों का भी त्योहार है। क्योंकि अगर बहनें नहीं होंगी तो कलाई पर राखी कौन बांधेगा। इसलिए जरूरी है कि हम महिलाओं की सुरक्षा और सलामती पर ध्यान दें। राखी का त्योहार मनाने का शायद एक मकसद यह भी है कि भाईयों को अपनी बहनों का महत्व पता चले। तो चलिए नारी शक्ति को इस रक्षाबंधन इन खूबसूरत शायरी और वॉलपेपर के जरिए दें शुभकामनाएं।
Raksha Bandhan 2020: राखी के मौके पर अपनी प्यारी बहना को भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश
राखी की कीमत तुम क्या जानो,
जिनकी बहने नही होती उनसे पुछो यारो।
किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहने नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा..!
रेशम की डोर है,
भाई बहन का पवित्र बंधन है,
हैप्पी रक्षाबंधन..!
ये धागा नहीं वादा है,
बहन का भाई पर भरोसा है।
साल में आता है एक बार राखी का त्यौहार,
मानते है भाई बहन देते है,
एक दुसरे को प्यार और उपहार।
हैप्पी रक्षाबंधन..
राखी का त्यौहार है,
खुशियों की बहार है,
भाई-बहन का प्यार है,
मुबारक हो आपको
” रक्षाबंधन का त्यौहार “

कमेंट
कमेंट X