फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

महिलाओं के लिए पिंक बस, जिसमें टॉयलेट से लेकर फीडिंग रूम तक है उपलब्ध

Tue, 11 Feb 2020 07:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
pink bus service in pune for women in india
- फोटो : social media

महिलाओं की सुविधा के लिए पुणे शहर में एक ऐसी बस है जिसमें शौचालय से लेकर बच्चों के डायपर बदलने और ब्रेस्टफीडिंग तक की व्यवस्था की गई है। शहर की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली ये सुविधा चलाने का श्रेय जाता है पुणे शहर की बिजनेस वुमन उल्का सादरकर और उनके पति राजीव खेर को। 



 
pink bus service in pune for women in india
- फोटो : social media

महिलाओं के शौचालय की व्यवस्था बहुत ही कम शहरों में देखने को मिलती है। और जहां कहीं ये व्यवस्था होती भी है तो उसमें इतनी गंदगी होती है कि उनसे संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। जिसकी वजह से महिलाओं को असुविधा होती है। जब इस बात पर शहर की आत्रप्रेन्योर उल्का का ध्यान गया तो उन्होंने इस तरह की समस्या से निजात पाने का उपाय निकाला।


 
pink bus service in pune for women in india
- फोटो : social media

उल्का ने शहर की पुरानी बसों को सुविधाघर में बदल दिया। 1.3 करोड़ की लागत से शहर में 13 बसों को चलाया गया। इन बसों का नाम रखा गया 'ती'।  'ती' शब्द का मतलब मराठी में महिलाओं को संबोधित करने के लिए किया जाता है। इस बस को बहुत सारी सुविधाओं से लैस करके बनाया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
pink bus service in pune for women in india
- फोटो : social media

इन बसों में साधारण पब्लिक टॉयलेट से अलग बहुत सारी सुविधाएं दी गई हैं। हर बस के आकार के अनुसार उनमें तीन से चार इंडियन और वेस्टर्न स्टाइल के टॉयलेट बनाए गए हैं। इसके अलावा वॉशबेसिन, बच्चों के डायपर बदलने के लिए स्टैंड और बच्चों के दूध पिलाने के लिए फीडिंग स्पेस भी मौजूद है। 


 
विज्ञापन
pink bus service in pune for women in india
- फोटो : social media

बसों में वाई-फाई की सुविधा भी मौजूद और बिजली से चलने वाले उपकरणों के लिए सोलर सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे खर्च को कम किया जा सके।बस के एक हिस्से में फूड स्टेशन बनाया गया है जहां खाने-पीने की कई चीजे मिल जाएंगी। बस की सफाई, सहायता और देखरेख करने के लिए हर समय एक अटेंडेंट मौजूद रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed