सेलीन डियोन: 5 साल की उम्र में शुरू किया था गाना, आज हैं करोड़ों की मालकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलीन का कहना है कि भले ही उम्र बढ़ती जा रही है, लेकिन जिंदगी को जीने की चाहत हमेशा जवां रहनी चाहिए, इसलिए वे खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। वे हमेशा स्ट्रांग, सुंदर और फेमिनाइन दिखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने वजन घटाया। संगीत उनका जुनून है। वजन घटाने के लिए वे अपने दोस्त और स्टाइलिस्ट पेप मुनोज के साथ डांस करती हैं और प्रशिक्षण भी ले रही हैं।
सेलीन के पति एंजेलिल का तीन वर्ष पहले ही गले के कैंसर से निधन हो गया था। उनके दो जुड़वां बच्चे भी हैं। पति एंजेलिल, सेलीन के मैनेजर थे और उनसे उम्र में काफी बड़े भी थे।
सेलीन ने 5 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 1990 में उन्होंने अपना पहला अंग्रेजी एल्बम युनिसन लॉन्च किया और इसके बाद वे नॉर्थ अमेरिका में चर्चित हुईं। उनके एक एल्बम की दो करोड़ कॉपियां बिकी थीं जो एक रिकॉर्ड था। 18 साल की उम्र में माइकल जैक्सन के कार्यक्रम को देखकर उन्हें लगा कि उन्हें भी स्टार होना चाहिए और फिर किस्मत ने उनका साथ दिया और वे आगे बढ़ती गईं।
इन सारे बिजनेस से कमाती हैं डियोन
सेलीन कनाडा के निकेल्स रेस्त्रां फूड चैन की संस्थापक भी हैं। पति के साथ मिलकर उन्होंने कनाडा में ही ली मिराज गोल्फ क्लब और वार्ट्ज रेस्त्रां भी खरीदा है। वे अमेरिका के पॉप्युलर नाइट क्लब की भी पार्टनर हैं, जिसमें आंद्रे अगासी, स्टेफी ग्राफ जैसी बड़ी हस्तियों की भी हिस्सेदारी है। ये केसार्स पैलेस में स्थित है।
सेलीन डियोन नाम का उनका एक परफ्यूम प्रोडक्ट भी है। एयर कनाडा में भी प्रमोशनल कैम्पेन के लिए सेलीन ने काम किया है। यही नहीं उनके पति एंजेलिल के पास भी 2,859 करोड़ की संपत्ति थी। एंजेलिल खुद कैनेडियन मैनेजर, डायरेक्टर और पूर्व सिंगर रह चुके हैं। अपना 74वां जन्मदिन मनाने से 2 दिन पहले 2016 में गले के कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।

कमेंट
कमेंट X