बालों का झड़ना, हड्डियों का दर्द, स्किन संबंधी समस्याएं और माहवारी के दौरान शरीर में होने वाला दर्द। ये कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका सामना हर महिला को करना पड़ता है। महिलाएं इनसे निजात पाने के लिए दुनिया भर के अलग-अलग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके बावजूद उन्हें मनमाना नतीजा नहीं मिलता। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो समस्याएं जो सैकड़ों प्रॉडक्ट्स से भी ठीक नहीं हो पाईं, उन सब को एक साथ खत्म करने का एक बेहद आसान रामबाण उपाय है।
2 of 5
एलोवेरा जूस
- फोटो : social media
महिलाओं को रोजाना दो तरह के जूस पीने चाहिए। एक आंवले का और दूसरा एलोवेरा का जूस। ये दोनों ही चीजें खाने में तो कड़वी लगती हैं, लेकिन बाजार में उपलब्ध इनके जूस का स्वाद ऐसा नहीं होता। कई कंपनियां आंवला और एलोवेरा के अलग-अलग फ्लेवर वाले जूस बनाती हैं। इन्हें पीने से टेस्ट भी अच्छा लगता है और फायदे भी होते हैं।
3 of 5
आंवला का जूस
- फोटो : social media
आंवला और एलोवेरा के जूस का नियमित सेवन करने से जोड़ों में दर्द, स्किन संबंधी समस्याएं, मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों के साथ-साथ एसिडिटी भी छू मंतर हो जाती है। इसके साथ ही बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। आंवला और एलोवेरा के जूस से बालों का रंग और सॉफ्टनेस भी बना रहता है। इसके साथ ही चेहरे और बालों की चमक बढ़ाने में भी यह दोनों जूस बेहद मददगार होते हैं।
जिन महिलाओं को इनमें से कोई भी तकलीफ नहीं है, उन्हें भी इन दोनों जूसों के सेवन से फायदा होगा। रक्त संबंधी जितनी भी समस्याएं होती हैं, उनसे छुटकारा दिलाने में ये जूस मदद करते हैं। साथ ही भविष्य में भी बाल झड़ने, जोड़ों में दर्द, बाल पकने, झुर्रियां होने और माहवारी में दर्द होने जैसी प्रॉब्लम्स के चांस कम हो जाते हैं।
5 of 5
माहवारी के दर्द से मिलेगा छुटकारा
इसका ध्यान रखना जरूरी है कि जिन महिलाओं को ज्यादा एसिडिटी या जोड़ों में अधिक दर्द की शिकायत है, वो शुरूआती कुछ दिनों तक आंवला न पिएं। वो प्रतिदिन चार चम्मच केवल ऐलोवेरा जूस का ही सेवन करें। कुछ दिनों के बाद एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाएगी, जिसके बाद आंवला के जूस को पीने से केवल फायदे ही होंगे।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप ब्लड प्रेशर की शिकार हैं या फिर आपको सर्दी-जुकाम की शिकायत रहती है तो एलोवेरा और आंवला का इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
कमेंट
कमेंट X