Actress saiyami kher : इन दिनों एक नाम की काफी चर्चा हो रही है, ये नाम है सैयामी खेर। सैयामी ने जर्मनी के प्रतिष्ठित आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन को पूरा करके इतिहास रच दिया। ऐसे में हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। भारत की सैयामी पेशे से अभिनेत्री हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्रियां आए दिन अपने ग्लैमरस लुक्स, खूबसूरती, फिल्मों और अभिनय के कारण सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इन दिनों एक बॉलीवुड अभिनेत्री चर्चा में हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह न तो उनकी कोई फिल्म है और न ही लुक्स। 32 साल की सैयामी खेर ने वो कर दिखाया है जिसे करने में बड़े-बड़े एथलीट्स के भी पसीने छूट जाते हैं। अभिनेत्री सैयामी खेर 90 किलोमीटर साइकिल, 1.9 किलोमीटर तैराकी और 21 किलोमीटर की दौड़ लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं सैयामी खेर और क्या है उनकी उपलब्धि।
2 of 6
अभिनेत्री सैयामी
- फोटो : Instagram/saiyami
कौन हैं सैयामी खेर?
सैयामी खेर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने एक नहीं बल्कि तीन-तीन भाषाओं में अपना दम दिखाया है। हिंदी फिल्मों के अलावा सैयामी ने तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही सैयामी वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं।
3 of 6
अभिनेत्री सैयामी
- फोटो : Instagram/saiyami
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं सैयामी
सैयामी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी उषा किरण अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। उनकी आंटी तन्वी आजमी भी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। पिता अद्वैत खेर जाने-माने सुपरमॉडल रहे हैं और सैयामी की बड़ी बहन संस्कृति खेर मराठी फिल्मों का मशहूर नाम हैं। सैयामी की मां म्हात्रे खेर पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं।
4 of 6
सैयामी खेर
- फोटो : Instagram/saiyami
सैयामी खेर का करियर
सैयामी ने तेलुगू फिल्म 'रे' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बाद में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्ज्या' में लीड रोल में दिखाई दीं। पिछले दिनों सैयामी, अभिषेक बच्चन स्टारर 'घूमर' को लेकर भी सुर्खियों में थीं, जिसमें उन्होंने एक ऐसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी, जिसका एक हाथ नहीं होता। सैयामी ने स्पेशल ऑप्स और ब्रीद : इनटू द शैडोज जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।
5 of 6
अभिनेत्री सैयामी
- फोटो : Instagram/saiyami
सैयामी खेर की उपलब्धि
सैयामी खेर ने हाल ही में जर्मनी में आयोजित प्रतिष्ठित आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन को पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। ये एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है जो काफी कठिन है। सैयामी ने इसके लिए 1.9 किलोमीटर की तैराकी, 90 किलोमीटर की साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की दौड़ एक के बाद एक पूरी की और इस दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली भारत की पहली और एकमात्र अभिनेत्री बन गईं।
कमेंट
कमेंट X