{"_id":"5e57cd788ebc3ec5592838a3","slug":"international-womens-day-2020-theme-each-for-equal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Womens day 2020: लिंग समानता की बात करती है #EachforEqual थीम, जानें क्या है संदेश","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
International Womens day 2020: लिंग समानता की बात करती है #EachforEqual थीम, जानें क्या है संदेश
यह सच है कि महिलाओं को सम्मान देने के लिए केवल एक ही दिन काफी नहीं है, लेकिन अगर कोई एक दिन खासकर महिलाओं को समर्पित है तो इसमें बुरा भी कुछ नहीं। हर साल की तरह इस बार भी 8 मार्च, 2020 को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले इस दिन विश्व भर में एक खास थीम के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। हम बता रहे हैं आखिर क्या है इस बार की थीम और क्या है उसका संदेश:
2 of 5
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020
इस वर्ष की थीम #EachforEqual है, जो लिंग आधारित समानता वाली दुनिया की कल्पना करती है। माना जाता है कि 28 फरवरी, 1909 को सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका द्वारा न्यूयॉर्क शहर में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया गया था। इसके बाद जर्मन क्रांतिकारी क्लारा जेटकिन ने अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी महिला सम्मेलन में यह प्रस्ताव रखा कि हर साल आठ मार्च को कामकाजी महिलाओं को समर्पित दिन के रूप में मनाया जाए।
3 of 5
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020
इसके बाद से हर साल इस दिन को महिलाओं के लिए समर्पित दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। एक समय में अपने हक और हुकूक के लिए पुरुष प्रधान समाज से लोहा लेने वाली महिलाओं ने दुनिया को अपने साहस का एहसास कराया है। लिंग भेद से जमकर लड़ने और अपनी अस्मिता की रक्षा करने वाली महिलाएं इस बार ईच फॉर इक्वल थीम के साथ महिला दिवस मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020
- फोटो : pixabay
पिछले साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम BalanceforBetter थी, जो महिलाओं को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस थीम का अर्थ था कि बेहतर परिणाम के लिए संतुलन आवश्यक है। सामाजिक रूप से देखा जाए तो पिछली बार की थीम भी महिला और पुरुष को एक बराबर नजर से देखने की बात करती थी।
विज्ञापन
5 of 5
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020
- फोटो : pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि 2017 में एक सर्वे के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ था कि महिला-पुरुष के बीच लैंगिक असमानता को खत्म करने में अभी भी 100 साल और लग सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X