फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

International Women's Day 2020: भारतीय महिलाएं जिन्होंने फैशन और मनोरंजन की दुनिया में मचाया धमाल

Sun, 08 Mar 2020 03:45 AM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 08 Mar 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
International womens day 2020 most successful Indian women in entertainment industry
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला

भला आधी आबादी की हिस्सेदारी के बिना देश की तरक्की पूरी कैसे हो सकती है। चाहे खेल जगत हो या विज्ञान, राजनीति हो या फिर कला, महिलाओं ने हमेशा ही स्वच्छंद आसमान में ऊंची उड़ान भरी है और अपनी उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त लिख कर इतिहास रचा है। आज हम आपको बता रहे हैं फैशन और मनोरंजन क्षेत्र में कदम रखकर धमाल मचाने वाली उन महिलाओं के बारे में जिनके हिस्से के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

International womens day 2020 most successful Indian women in entertainment industry
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। मिस यूनिवर्स की इस प्रतियोगिता में उन्होंने बेशुमार खूबसूरती की मालकिन ऐश्वर्या राय बच्चन को हराया था। इस प्रतियोगिता के दौरान सुष्मिता ने अपनी मां के हाथ से बनाया हुआ गाउन पहना था। बाद में लोगों को यह जानकर भी आश्चर्य हुआ कि प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने जो ग्लव्स पहन रखा था उन्हें मोजे से बनाया गया था।

International womens day 2020 most successful Indian women in entertainment industry
devika rani

देविका रानी
देविका रानी भारत की पहली एक्ट्रेस थीं। आंध्र प्रदेश के वाल्टेयर में 30 मार्च 1908 को देविका रानी चौधरी का जन्म हुआ था। देविका रानी के पिता कर्नल एमएन राय बंगाल के समृद्ध परिवार से थे। देविका की मुलाकात फिल्म निर्देशक हिमांशु राय से हुई, जिसके बाद साल 1933 में फिल्म 'कर्म' में वो नजर आईं। इस फिल्म में हीरो हिमांशु राय ही थे। कुछ वर्षों बाद देविका ने हिमांशु राय से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
International womens day 2020 most successful Indian women in entertainment industry
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल
काजोल बॉलीवुड की अकेली अभिनेत्री हैं जिन्हें फिल्मों में नकारात्मक भूमिका के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। काजोल बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्री हैं जिन्हें पांच फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

विज्ञापन
International womens day 2020 most successful Indian women in entertainment industry
रीता फारिया

रीता फारिया पॉवेल
रीता फारिया पॉवेल ने साल 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वो ये खिताब जीतने वाली पहली एशियन महिला थीं। रीता फारिया पॉवेल मॉडल, डॉक्टर व ब्यूटी क्वीन थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed