Indira Gandhi Death Anniversary : देश की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज यानी 31 अक्तूबर को पुण्यतिथि मनाई जाती है। इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे सशक्त महिलाओं में गिना जाता है। वह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 11 वर्ष की आयु में इंदिरा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बच्चों की वानर सेना बनाई। शुरुआती समय में राजनीति में औपचारिक रूप से शामिल हुई और पिता जवाहर लाल नेहरू के कार्य में उनका हाथ बटाती रहीं। बाद में पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली। उन्हें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला, तो अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े और दमदार फैसले लिए। उनके फैसले विवादित भी रहे और देश के विकास में अहम भी बने। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादायक विचारों को पढ़ें और जीवन में सफलता का अर्थ समझें।
Indira Gandhi Motivational Quotes: पढ़ें देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनमोल विचार
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में ताकत का प्रतीक एक महिला है- शक्ति की देवी
इंदिरा गांधी के प्रेरणादायक विचार
यह कभी मत भूलो कि जब हम चुप हैं, तो हम एक हैं और जब हम बात करते हैं तो हम दो हैं।
इंदिरा गांधी के प्रेरणादायक विचार
लोग अपने कर्तव्य भूल जाते हैं लेकिन अपने अधिकार उन्हें याद रहते हैं।
इंदिरा गांधी के प्रेरणादायक विचार
जिंदगी का उद्देश्य विश्वास करना, उम्मीद करना और चेष्टा करना है।
इंदिरा गांधी के प्रेरणादायक विचार

कमेंट
कमेंट X