खूबसूरत और कीमती आभूषणों से सजना हर महिला को पसंद होता है। सिर से पैर तक चमचमाते आभूषण स्त्री की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। देखने वालों की नजर भी सुंदर गहनों से सजी स्त्री पर आकर एक बार टिक जाती है। लेकिन अगर उनकी देखभाल ठीक से न की जाए तो आभूषणों के साथ ही उसे पहनने वाले की चमक भी फीकी पड़ जाती है। बेरंग गहने आंखों को खटकने लगते हैं और उसे पहनने का भी मन नहीं करता। इसलिए, नाजुक आभूषणों की देखभाल करने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान उपाय, ताकि आपके गहनों की चमक बनी रहे-
{"_id":"5e22e7fd8ebc3e4ad66012d4","slug":"how-to-take-care-of-your-jewelleries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे रखें अपने गहनों का ख्याल, कभी नहीं उड़ेगी चमक","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
ऐसे रखें अपने गहनों का ख्याल, कभी नहीं उड़ेगी चमक
Sat, 18 Jan 2020 05:00 PM IST
प्राची प्रियम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
ऐसे रखें गहनों का ख्याल
- फोटो : अमर उजाला
मोती के गहने
- फोटो : pixabay
- अगर आपके गहनों में असली मोती लगी हुई है, तो उसे उतारने के बाद मलमल के कपड़े में लपेटकर रखें। इससे मोती की चमक बनी रहती है।
- इसके साथ ही गर्मियों में असली मोती के गहने पहनने से बचें, क्योंकि पसीने के संपर्क में आकर ये अपनी चमक खो देते हैं।
पन्ना के गहने
- फोटो : pixabay
- किसी भी आभूषण पर परफ्यूम स्प्रे नहीं करें। इससे रासायनिक रिएक्शन होता है और गहनों का रंग बिगड़ जाता है।
- पन्ना बहुत नर्म व नाजुक पत्थर होता है। इसके गहनों को हमेशा सहेजकर पहनें, क्योंकि गिरने या किसी चीज से टकराने पर यह बहुत जल्दी टूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनकट डायमंड के गहने
- फोटो : Pixabay
- अनकट डायमंड के गहनों को स्पंज या रूई लगे प्लास्टिक बॉक्स में रखें। किसी तरह के रासायन के संपर्क में आने से ये काले पड़ सकते हैं।
- अलग-अलग गहनों को अलग-अलग डिब्बों में रखें। एक साथ रखने पर ये आपस में उलझ कर टूट सकते हैं, साथ ही इनमें स्क्रैच भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
आभूषणों की पॉलिशिंग
- फोटो : pixabay
- हीरे के अलावा किसी अन्य आभूषण को साबुन या पानी से साफ नहीं करें। दाग-धब्बे हटाने के लिए इरेजर का इस्तेमाल करें।
- नियमित अंतराल पर आभूषणों साफ करते रहें, ताकि वे साफ, चमकदार व हमेशा नए बने रहें।

कमेंट
कमेंट X