फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने दुनिया को दिया था एक महान आविष्कार

Sun, 19 Jan 2020 10:43 AM IST
Prachi Priyam प्राची प्रियम
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Hedy lamarr who invented wifi as secret communication system
Hedy Lamarr - फोटो : Social Media

एक स्विच ऑन करने भर की देर है, आपका फोन वाई-फाई से कनेक्ट होता है और दुनिया आपकी जेब में होती है। इंटरनेट और वाई-फाई मिलना इन दिनों ऐसा है मानो मृत्युशैया पर पड़े व्यक्ति को ऑक्सीजन मिल गया हो। वाई-फाई की सुविधा इन दिनों कितनी आवश्यक हो गई है इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपको यह बताना बेहद जरूरी है कि इसके आविष्कार के पीछे एक महिला का हाथ था, जिन्हें उस दौर में इस महान आविष्कार के लिए उतना सम्मान और उतनी सराहना नहीं मिल पाई, जिसकी वो हकदार थीं।

Hedy lamarr who invented wifi as secret communication system
Hedy Lamarr - फोटो : Social Media

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हॉलीवुड की अदाकारा हेडी लमार का जन्म 9 नवंबर, 1914 को ऑस्ट्रिया के वियना शहर में हुआ था। अपनी बेजोड़ खूबसूरती के लिए मशहूर लमार ने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। 1920 के दशक में निर्माता मैक्स रीनहार्डट उन्हें बर्लिन लेकर आए और पेशेवर अदाकारा के तौर पर उनके करियर की शुरुआत हुई। हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म थी अल्जीयर्स (1938)। इस फिल्म के बाद लमार हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों की तरह फेमस हो गईं। 
 

Hedy lamarr who invented wifi as secret communication system
Hedy Lamarr - फोटो : Social Media

एक्टिंग करियर में लमार ने ‘आई टेक दिस वुमन’ (1940), ‘कम लाइव विद मी’ (1941), ‘एच एम पल्हाम, एश्क’ (1941) और ‘सेमसन एंड डेलिला’ (1949) जैसी कई लोकप्रिय फिल्में की, जिसके बाद इस क्षेत्र से उनका मन ऊब गया। इसके बाद लमार की दिलचस्पी अप्लाइड साइंस में जगी और उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में तमाम प्रयोग शुरू किए। हालांकि उस वक्त मीडिया की सुर्खियों में उनकी इस कला को उतनी जगह नहीं दी गई, जितनी उनकी अदाओं को मिली। विज्ञान के प्रति लमार का प्रेम चर्चा में तब आया जब मृत्यु के बाद उनकी जीवनी पर आधारित एक फिल्म बनाई गई। फिल्म का नाम था बॉम्बशेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hedy lamarr who invented wifi as secret communication system
Hedy Lamarr - फोटो : Social Media

इस फिल्म में लमार के एक ऑडियो का प्रयोग किया गया है, जिसमें वो विज्ञान के प्रति अपने आकर्षण का उल्लेख करती हैं। ऑडियो में लमार अपने तमाम सफल और असफल प्रयोगों के बारे में बताती हैं। वो कहती हैं कि साइंस के लिए मुझे आईडिया सोचने की जरूरत नहीं पड़ती थी, मेरे दिमाग में खुद ही तमाम आईडिया आते थे। 

विज्ञापन
Hedy lamarr who invented wifi as secret communication system
Hedy Lamarr - फोटो : Social Media

विज्ञान के क्षेत्र में लमार के योगदान का सबसे बड़ा लाभ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना ने उठाया था। लमार ने "गुप्त संचार प्रणाली" (secret communication system) का आविष्कार किया था जिसे आज तकनीकी रूप से और मजबूत बनाकर वाई-फाई का रूप दिया गया है। अमेरिकी नौसेना ने लमार की गुप्त संचार प्रणाली की मदद से फ्रीक्वेंसी होपिंग का इस्तेमाल किया। इसके जरिए रेडियो-नियंत्रित मिसाइलों को पानी के भीतर गाइड कर दुश्मनों पर वार किया जाता था। लमार ने अपने मित्र जॉर्ज एंटहिल के साथ मिलकर इसे विकसित किया था। 1942 में लमार ने इस आविष्कार का पेटेंट अपने नाम कराया, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि लमार ने अपने पहले पति ऑस्ट्रियाई मूल के निर्माता फ्रिट्ज मंडल के कार्यालय में एक मिलती जुलती संचार प्रणाली का स्केच देखा था, जिसके बाद उसने यह आविष्कार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed