कई बार देखा जाता है कि महिलाएं घर-परिवार और काम की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने लगती हैं। जिसका नतीजा होता है कि कुछ ही सालों बाद वो बीमार रहना शुरू कर देती हैं। महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। इसलिए जरूरी है कि वो खुद की सेहत का भी उतना ही ख्याल रखें जितना कि अपने परिवार का। ऐसे में जरूरी है कि कुछ तरह के टेस्ट सही समय पर करवा लिए जाएं, जिससे की भविष्य में होने वाली बीमारियों से बचने का उपाय मिल जाए और आप स्वस्थ, खुशहाल जिंदगी जिएं। तो चलिए जानें वो कौन से टेस्ट हैं जिन्हें महिलाओं को 30 से 35 की उम्र के बाद जरूर करवाने चाहिए।
{"_id":"5f2274046940362e9252577c","slug":"every-women-must-do-her-body-checkup-after-40","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को रहना है स्वस्थ तो एक उम्र के बाद इस तरह के टेस्ट करा लेने में है भलाई","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
महिलाओं को रहना है स्वस्थ तो एक उम्र के बाद इस तरह के टेस्ट करा लेने में है भलाई
Fri, 06 Nov 2020 09:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
health checkup
- फोटो : social media
Trending Videos
- फोटो : pixabay
पेल्विक एग्जाम
30 की उम्र को पार करने के बाद आपको पेल्विक एग्जाम की जांच जरूर करवानी चाहिए। यह जांच यूटरस की सही स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है।
pelvic pain
पैप टेस्ट
इसके अलावा आपको पैप टेस्ट हर साल करवाना चाहिेए। यह जांच सर्वाइकल कैंसर को पता करने के लिए किया जाता है। टेस्ट पॉजिटिव आने पर समय रहते प्राथमिक स्टेज में ही इसका इलाज करवाना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
breast cancer
- फोटो : file photo
ब्रेस्ट कैंसर
स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर समस्या है। इस बीमारी में प्रारंभिक लक्षणों का आभास नहीं हो पाता। स्तन कैंसर की जांच आपको हर तीन वर्ष में नियमित तौर पर करवानी चाहिए। इस जांच को महिलाएं मेमोग्राफी तकनीक से करवा सकती हैं।
विज्ञापन
skin rash
स्किन की जांच
स्तन कैंसर की तरह महिलाओं के लिए स्किन कैंसर भी एक गंभीर बीमारी है। इससे बचने के लिए महिलाओं को इसकी जांच करवानी चाहिए। इससे आप समय रहते इसके खतरे से बच सकती हैं।

कमेंट
कमेंट X