Asian Games 2023: निशानेबाजी से शतरंज और क्रिकेट से कबड्डी की स्पर्धा तक, भारतीय महिला टीम का परचम
महिला क्रिकेट टीम को मिला स्वर्ण
दूसरा दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहला मौका था जब भारतीय क्रिकेट टीम मे एशियाई खेलों में भाग लिया और पहले ही प्रयास में स्वर्ण जीता।
Asia Games: पहली बार एशियाड में शामिल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, जानिए हर खिलाड़ी के बारे में
महिला टीम तीरंदाजी में लाई स्वर्ण
महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा भारत की बेटियों ने शूटिंग इवेंट में भी स्वर्ण जीता। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की महिला टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने चीन को तीन अंकों से हराया।
Asian Games: भारत की बेटियों ने शूटिंग में लहराया परचम, जीता सोना; जानें कौन हैं मनु भाकर, ईशा और रिदम सांगवान
महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण जीता
महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100 वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।
महिला चेस टीम के नाम रजत पदक
चेस में भारत की महिला टीम को रजत पदक मिला है। टीम में द्रोणवल्ली हरिका, रमेशबाबू वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता भास्कर हैं, जिन्होंने रजत जीत कर देश का मान बढ़ाया।

कमेंट
कमेंट X