फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बरेली में उल्लास, मंदिरों में भव्य सजावट; देखें तस्वीरें

Sun, 21 Jan 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Grand decoration in the temples of Bareilly on occasion of ram mandir pran pratishtha
मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला

राम... जिनमें संपूर्ण सृष्टि समाहित है। अयोध्या में उनके भव्य मंदिर के लोकार्पण और अचल मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बरेली में चहुंओर उल्लास है। हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अविस्मरणीय बना लेना चाह रहा है। वातावरण कुछ ऐसा बना है, जैसा अवधपुरी में प्रभु श्रीराम का प्राकट्य हुआ हो। ठीक वैसा ही, जैसा गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिखा है कि-



ध्वज पताक तोरन पुर छावा। कहि न जाइ जेहि भांति बनावा।।
सुमनवृष्टि अकास तें होई। ब्रह्मानंद मगन सब कोई।।


प्रभु श्रीराम के जन्म के समय पूरी अवधपुरी ध्वजा, पताका और तोरण से छा गई थी। आकाश से पुष्पवर्षा होने लगी थी। सभी लोग ब्रह्मानंद में मग्न हो गए थे। उस शोभा का वर्णन तुलसीदास जी भी नहीं कर सके थे। आज भी ठीक उसी तरह का वातावरण है

Grand decoration in the temples of Bareilly on occasion of ram mandir pran pratishtha
आनंद आश्रम में सजावट - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह तोरण द्वार और घरों में श्रीराम के स्वागत के लिए वंदनवार लगाए जा रहे हैं। रामदूत नगर में यात्राएं निकाल रहे हैं तो लोग पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। दीपोत्सव की तैयारी है। हर आम व खास व्यक्ति आह्लादित है। नगर अवधपुरी की तरह ही शोभायमान हो रहा है।
Grand decoration in the temples of Bareilly on occasion of ram mandir pran pratishtha
सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला

भगवान के जन्म के समय जिस तरह देवगण विविध स्वरूप धारण कर उनके दर्शन के लिए अवधपुरी पहुंचे थे, ठीक उसी तरह आज भी देश के कोने-कोने से संत-महात्मा अयोध्या की ओर कूच कर रहे हैं। हो भी क्यों न, सदियों की प्रतीक्षा और सैकड़ों रामभक्तों के बलिदान के परिणामस्वरूप हमें यह सुखद अवसर प्राप्त हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Grand decoration in the temples of Bareilly on occasion of ram mandir pran pratishtha
बड़ा बाग हनुमान मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी रामलला छाए हुए हैं। लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लोग अपने घर या मोहल्ले में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे हैं। जो आयोजन हो रहे हैं, उनकी तस्वीर भी साझा कर रहे हैं। नई-नई रामधुन भी गूंज रही है। लोग अपनी सृजनशीलता को भी साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Grand decoration in the temples of Bareilly on occasion of ram mandir pran pratishtha
रामदूत शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आनंद आश्रम से रामदूत शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा आनंद आश्रम से गांधी उद्यान, केवश कृपा (प्रभा टाकीज रोड), चौकी चौराहा, पटेल चौक, हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, बरेली काॅलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज होते हुए विकास भवन रोड से आनंद आश्रम पहुंचेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed